{"_id":"6ac92b4dad0d1b5913014b8d","slug":"no-one-applied-for-an-electricity-connection-mau-news-c-295-1-svns1028-153289-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: किसी ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: किसी ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया
विज्ञापन
नगर के हिंदी भवन में बन रहा दुर्गा पूजा का पंडाल।संवाद
नवरात्र शुरू होने वाले हैं, इसके लिए तैयारी तेजी से चल रही है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के 357 पूजा पंडालों में मां दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना होगी। इस वर्ष विद्युत निगम की ओर से दुर्गा पूजा समितियों को विद्युत कनेक्शन लेने और अग्निशमन विभाग की तरफ से एनओसी लेना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन दोनों विभागों के पास आवेदन नहीं आए हैं। फायर एनओसी के लिए मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के बड़ागांव की दुर्गा पूजा समिति ने आवेदन किया है।
नवरात्र रविवार से शुरू होगा। दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य बनाने के लिए समितियों के पदाधिकारियों ने दिन रात एक कर दिया है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 357 पूजा पंडालों में मां दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना होगी। जिला प्रशासन की तरफ से पंडालों के रख-रखाव सहित व उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। विद्युत निगम की ओर से दुर्गा पूजा समितियों को कनेक्शन लेने और अग्निशमन विभाग की ओर से एनओसी लेने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है।
थानावार स्थापित होने वाली मां की प्रतिमाओं पर नजर डालें तो शहर कोतवाली में 28, दक्षिणटोला में 11, सरायलखंसी 33, घोसी में 48, दोहरीघाट में 24, कोपागंज में 47, मुहम्मदाबाद गोहना में 32, चिरैयाकोट में 20, रानीपुर में 20, मधुबन में 64 व हलधरपुर में 30 सहित जिले में 357 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हाेंगी। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता आशीष सेठ का कहना है कि पूजा समितियों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। अभी तक किसी समिति ने आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
- अभी तक किसी पूजा पंडाल के बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं आया है। - वीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम मऊ।
- शासन की गाइडलाइन के अनुसार पूजा पंडालों को फायर एनओसी लेनी है, लेकिन अब तक केवल एक आवेदन मिला है। - के वर्मा, सीएफओ।