{"_id":"6ac92b6044a38fa93c0f55fc","slug":"85-people-placed-under-house-arrest-ahead-of-cjps-protest-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-167838-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सीजेपी के प्रदर्शन से पहले 85 लोग हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सीजेपी के प्रदर्शन से पहले 85 लोग हाउस अरेस्ट
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
बुलंदशहर। चुनाव आयोग और एसआईआर के मुद्दे को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर बुलंदशहर पुलिस अलर्ट हो गई है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके तहत दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी।
वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों से जुड़े करीब 85 लोगों को हाउस अरेस्ट किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जनपद से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है। इन मार्गों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। खासतौर पर कारों की जांच पर जोर रहेगा। पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोग कारों से दिल्ली जा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन में लोगों की भागीदारी रोकने के लिए पुलिस विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं पर भी नजर रख रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अलग-अलग राजनीतिक दलों और संगठनों से जुड़े करीब 85 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया है।
इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अनुसार स्याना में साजिद चौधरी, फहीमुद्दीन मेवाती, मस्त हसन, डॉ. इरफान और प्रमोद त्यागी, शिकारपुर में शिवकुमार शर्मा, पहासू में नरेश बाल्मीकि, छतारी में डॉ. शखावत, खुर्जा में कृष्ण मोहन सिंह और दानिश कुरैशी, सिकंदराबाद में मुनेेंद्र जाटव और हाजी फजल तथा बुलंदशहर में अर्चना पांडा, आशु कुरैशी, मनीष चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, बिमलेश बाल्मीकि और सचिन वशिष्ठ को नजरबंद किया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से न तो इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है और न ही इस संबंध में कोई बयान जारी किया गया है।
कांग्रेस नेताओं की नजरबंदी पर जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
जिले में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने व हिरासत में लेने की शिकायतों पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर ऐसी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। जियाउर्रहमान ने कहा कि सीजेपी के दिल्ली कार्यक्रम से कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है।
इसके बावजूद पार्टी नेताओं को हिरासत में लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना लोकतांत्रिक अधिकार है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मनोज शर्मा, भजनलाल बिमल, वीरेंद्र शर्मा, नईम मंसूरी, जुनैद राणा और ऋतिक जाटव मौजूद रहे।