Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Controversial posters put up against Akhilesh and Azam with red crosses marked over their images

यूपी सियासत: अखिलेश और आजम के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, तस्वीरों पर लगाया लाल क्रॉस; मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र

Sat, 28 Nov 2026 03:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 03:29 PM IST
सार

लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खां के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में दोनों नेताओं की तस्वीरों पर लाल क्रॉस बनाकर मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र किया गया है। साथ ही उनकी राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Controversial posters put up against Akhilesh and Azam with red crosses marked over their images
अखिलेश और आजम के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। बर्लिंगटन चौराहे पर लगाए गए इन पोस्टरों में दोनों नेताओं की तस्वीरों पर लाल क्रॉस का निशान बनाया गया है। साथ ही मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए दोनों नेताओं पर निशाना साधा गया है।

विज्ञापन


पोस्टर पर लिखा गया है कि दंगों के आरोपी मुस्लिमों के नेता नहीं हो सकते। इसके अलावा पोस्टर में मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों और मुस्लिम समाज का हवाला देते हुए अखिलेश यादव और आजम खान की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।

विज्ञापन

अखिलेश और आजम की तस्वीरों पर लाल क्रॉस

बर्लिंगटन चौराहे पर लगाए गए पोस्टरों में अखिलेश यादव और आजम खां की तस्वीरों पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाया गया है। पोस्टर के संदेश में मुजफ्फरनगर दंगों को आधार बनाकर दोनों नेताओं की राजनीतिक भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं। पोस्टर में मुस्लिम समाज और दंगा पीड़ितों का जिक्र करते हुए राजनीतिक नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसकी भाषा और तस्वीरों पर बनाए गए निशान लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक चौराहे पर पोस्टर लगने से बढ़ी राजनीतिक चर्चा

व्यस्त चौराहे पर सार्वजनिक रूप से लगाए गए इन पोस्टरों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। पोस्टर में किसने यह संदेश दिया है और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल अखिलेश यादव और आजम खान के खिलाफ लगाए गए इन पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल में नई चर्चा छेड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed