फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 3 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

07:24 AM, 03-Oct-2026

यूपी: राजभर ने कांग्रेस-सपा के रिश्ते पर उठाया सवाल, पूछा- आखिर इंडिया गठबंधन की बैठक में क्यों नही गए अखिलेश

SP-Congress alliance: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कांग्रेस और सपा के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अखिलेश इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल क्यों नहीं हुए।  और पढ़ें
07:19 AM, 03-Oct-2026

यूपी में राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार; अखिलेश के लिए है ये चुनौती

Rajya Sabha elections in UP: यूपी में राज्यसभा चुनाव प्रगति पर हैं। भाजपा की आठ सीटें कन्फर्म हैं। उसने नौंवी सीट के लिए पर्चा खरीद लिया है। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां एक दूसरे के विधायकों पर  डोरे डाल रही हैं।  और पढ़ें
विज्ञापन
06:44 AM, 03-Oct-2026

यूपी: कांग्रेस ने आखिर क्यों बदला प्रदेश अध्यक्ष? सपा-कांग्रेस गठबंधन में बाधक बन रहे थे अजय राय? जानिए कहानी

UP Congress President: यूपी कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। अब अराधना मिश्रा नई प्रदेश अध्यक्ष होंगी। इस बदलाव के अब मायने निकाले जा रहे हैं।  और पढ़ें
06:30 AM, 03-Oct-2026

यूपी स्पेशल टीईटी 2026: आवेदन की आखिरी तारीख करीब, चार अक्तूबर से पहले भरें फॉर्म, जानें फीस और पात्रता

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्तूबर है। जिन भी पात्र कार्यरत शिक्षकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें तुरंत अपना फॉर्म भरकर सबमिट कर देना चाहिए। फीस, उम्र सीमा, पात्रता, परीक्षा तारीख और आवेदन करने का आसान तरीका नीचे जानें... और पढ़ें
06:11 AM, 03-Oct-2026

यूपी: पाकिस्तान से आए शिवलिंग के नामकरण पर काशी में लगेगी मुहर, सिंधी समाज ने की मांग; जानें पूरा प्रस्ताव

वाराणसी में पाकिस्तान से लाकर स्थापित किए गए शिवलिंग के नामकरण का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव लाने के लिए सिंधी समाज के लोगों ने कार्यकारिणी सदस्य से संपर्क किया है। स्थानीय लोगों ने मंदिर के बाहर इसका नाम ‘प्राचीन श्री सिंधु गंगेश्वर महादेव मंदिर’ लिख दिया है। कार्यकारिणी की मंजूरी के बाद नाम तय होगा। और पढ़ें
06:11 AM, 03-Oct-2026

एयर शो: बाबतपुर एयरपोर्ट रहेगा नो फ्लाई जोन, वाराणसी आने-जाने वाले विमान होंगे री-शेड्यूल; जान लें टाइमिंग

एयर शो के दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट निर्धारित समय में नो फ्लाई जोन रहेगा। दोपहर 12 से 2:30 बजे तक वाराणसी आने-जाने वाली नियमित उड़ानों को री-शेड्यूल किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को उड़ान के समय की जानकारी पहले लेने की सलाह दी है। एयर शो के मद्देनजर सुरक्षा और हवाई यातायात को लेकर विशेष व्यवस्था रहेगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:11 AM, 03-Oct-2026

काशी में विनोद तावड़े: बोले- युवाओं को सुनने का समय, उन तक 2014 से पहले और अब के बदलाव की जानकारी पहुंचाएं

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने पदाधिकारियों की कार्यशाला में युवाओं से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह युवाओं को सुनने का समय है। पदाधिकारी युवाओं तक पहुंचकर 2014 से पहले और अब हुए बदलावों की जानकारी साझा करें। उन्होंने संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

और पढ़ें
06:11 AM, 03-Oct-2026

वाराणसी: शादी तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेजीं निजी तस्वीरें, प्रेमी के खिलाफ युवती का भाई पहुंचा थाने; तहरीर

शादी तय होने से नाराज युवक पर युवती के मंगेतर को अश्लील मैसेज और निजी तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। इससे युवती की शादी टूटने की नौबत आ गई। युवती ने शुक्रवार को भाई के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। और पढ़ें
06:09 AM, 03-Oct-2026

एशियन गेम्स : भाला फेंक में कांस्य जीतने वाले रोहित बोले- भाले पर ग्रिप नहीं बन रही थी, ट्रैक भी फिसलन भरा था

एशियन गेम्स में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव का वाराणसी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि 13 साल का इंतजार खत्म हुआ है। अब उनकी नजर जापान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है। रोहित ने कहा कि अगला लक्ष्य पदक का रंग बदलना है। और पढ़ें
06:07 AM, 03-Oct-2026

यूपी: गंगा को माइक्रो प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने का प्रोटोकॉल, हॉटस्पॉट की होगी पहचान; 8 संस्थानों का सहयोग

गंगा को पांच मिमी तक के माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण से बचाने के लिए नया प्रोटोकॉल जारी किया गया है। बीएचयू, आईआईटी रुड़की समेत आठ संस्थानों के वैज्ञानिकों ने इसे तैयार किया है। भारत सरकार ने प्रोटोकॉल जारी किया। इसके तहत प्लास्टिक प्रदूषण की निगरानी, हॉटस्पॉट और माइक्रोप्लास्टिक के बहाव के रास्तों की पहचान की जाएगी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed