{"_id":"6abfe8ceee27538bed0e97b8","slug":"monsoon-withdraws-from-up-weather-to-remain-clear-dry-weather-conditions-likely-to-set-in-soon-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी मौसम अपडेट: मानसून की विदाई के साथ साफ रहेगा आसमान; जल्द मौसम शुष्क होने की शुरुआत की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी मौसम अपडेट: मानसून की विदाई के साथ साफ रहेगा आसमान; जल्द मौसम शुष्क होने की शुरुआत की संभावना
Fri, 02 Oct 2026 10:54 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:54 PM IST
सार
यूपी में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम साफ रहेगा। हालांकि, जल्द ही मौसम के शुष्क होने की शुरुआत की संभावना है। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
साफ मौसम। (फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
मानसून के समापन के साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होने की शुरुआत जल्द होने की संभावना है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक 24 घंटो में मानसून की विदाई की परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।
मानसून की विदाई के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, मौसमी दशाओं के बदलने से सोमवार को प्रदेश के तराई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका है। इससे तराई क्षेत्रों के जिलों में मौसम में भी बदलाव हो सकता है।
उधर, राजधानी में तापमान में वृद्धि जारी है। शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहा और तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे के मुकाबले अधिकतम पारे में .9 और न्यूनतम तापमान में .3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।