फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vinod Tawde in Varanasi Says time to listen youth and inform them about changes taken place since 2014

काशी में विनोद तावड़े: बोले- युवाओं को सुनने का समय, उन तक 2014 से पहले और अब के बदलाव की जानकारी पहुंचाएं

Sat, 03 Oct 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 03 Oct 2026 06:11 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने पदाधिकारियों की कार्यशाला में युवाओं से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह युवाओं को सुनने का समय है। पदाधिकारी युवाओं तक पहुंचकर 2014 से पहले और अब हुए बदलावों की जानकारी साझा करें। उन्होंने संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

विज्ञापन
Vinod Tawde in Varanasi Says time to listen youth and inform them about changes taken place since 2014
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पर विपक्ष के झूठ, फरेब और अफवाहों का जवाब कार्यकर्ताओं को सत्य और तथ्यों के आधार पर देना चाहिए। सोशल मीडिया अब केवल उपस्थिति दर्ज कराने का मंच नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल नैरेटिव का अनुसरण नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर अपना नैरेटिव तैयार करना होगा।

विज्ञापन


कचहरी स्थित कमिश्नरी सभागार में भाजपा वाराणसी लोकसभा की सोशल मीडिया कार्यशाला में तावड़े ने कहा कि डिजिटल मंचों पर सरकार की उपलब्धियों और काशी में हुए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज का समय युवाओं को केवल सुनाने का नहीं, बल्कि उनसे सुनने का भी है। साल 2000 के बाद पैदा हुई पीढ़ी ने 2014 से पहले की सरकारों के दौर को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है, इसलिए युवाओं को पहले और अब की स्थिति का अंतर तथ्यों के साथ बताना चाहिए।

विज्ञापन

युवाओं से की अपील

तावड़े ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री साझा की जाए जो बदलाव और विकास की कहानी बताए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन तथा काशी में हुए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे मंचों का प्रभावी इस्तेमाल करने पर जोर दिया। 

राष्ट्रीय सोशल मीडिया विभाग के सदस्य हर्ष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया की रणनीति में तीन सी, कंटेंट, क्रिएटिविटी और कंटीन्युटी यानी विषय, रचनात्मकता और निरंतरता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक काशी में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 727 परियोजनाओं में 536 पूरी हो चुकी हैं और 191 निर्माणाधीन हैं। केंद्रीय सोशल मीडिया के विकास पांडेय ने डिजिटल मंचों के बदलते स्वरूप और विभिन्न प्लेटफार्मों की प्रकृति पर जानकारी दी।

विज्ञापन

कार्यशाला में क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, टी. राम, एमएलसी धर्मेंद्र राय, राकेश शर्मा, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed