फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:00 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 29 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

01:00 PM, 29-Aug-2026

दिग्विजय भाटी प्रकरण: 10 सितंबर को महापंचायत का एलान, डीआईजी सहारनपुर की जांच पर नजर; भाटी ने दी ये चेतावनी

Meerut News: मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और इंस्पेक्टर अखिलेश समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव यातनाएं देने का आरोप है। दिग्विजय भाटी ने चेतावनी दी है कि नौ सितंबर तक यदि जांच रिपोर्ट नहीं आई तो 10 को महापंचायत की जाएगी।  और पढ़ें
01:00 PM, 29-Aug-2026

रक्षाबंधन : 11 महायोग, विशिष्ट मुहूर्त का संगम, घरों के साथ ही मंदिरों में भी रही रौनक, देखें राखी की तस्वीरें

रक्षाबंधन पर इस बार 11 महायोग और विशिष्ट मुहूर्त का संगम रहा। पर्व को लेकर घरों के साथ मंदिरों में भी रौनक रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान को भी राखी बांधी। और पढ़ें
विज्ञापन
12:59 PM, 29-Aug-2026

बरेली में भाजपा नेता की हत्या: हमलावरों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात भाजपा नेता की हत्या से सनसनीखेज फैल गई। हमलावरों ने उन्हें घेरकर चाकू से हमला किया। चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  और पढ़ें
12:53 PM, 29-Aug-2026

ममता हुई शर्मसार: कलयुगी बेटे ने मां के बांधे हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर किया ऐसा कुछ कि सब रह गए सन्न

यूपी के हाथरस जनपद अंतर्गत सिकंदराराऊ के एक गांव निवासी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी मां के साथ गंदा काम करने का आरोप है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और पढ़ें
12:53 PM, 29-Aug-2026

काई बनी काल: खेत देखने निकला 18 साल का शिवम, डैम पर फिसला पैर; अरिंद नदी में डूबने से मौत

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के नंदपुर गांव में खेत देखने गए 18 वर्षीय शिवम उर्फ बादल का अरिंद नदी के डैम पर पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, शनिवार सुबह नदी में शव उतराता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। 
  और पढ़ें
12:45 PM, 29-Aug-2026

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा है 'मोलू गौतम'; कपड़ों पर मिले टायर के निशान

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह करीब 18 से 20 वर्ष के किशोर का शव सड़क किनारे मिला। किशोर के हाथ पर ‘मोलू गौतम’ लिखा था और कपड़ों पर टायर के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस सड़क हादसे की आशंका जता रही है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 29-Aug-2026

श्रावणी उपाकर्म: घाटों पर द्विजों ने निभाया प्राचीन विधान, सप्तऋषि पूजन; नवीन यज्ञोपवीत धारण किए

वाराणसी में श्रावण पूर्णिमा पर द्विजों ने घाटों पर श्रावणी उपाकर्म का प्राचीन विधान निभाया। मां गंगा को साक्षी मानकर हेमाद्रि संकल्प लिया और दशविधि स्नान कर आत्मशुद्धि की। इसके बाद सप्तऋषि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञोपवीत का अभिमंत्रण कर द्विजों ने नवीन यज्ञोपवीत धारण किए। घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान से वातावरण भक्तिमय रहा।

और पढ़ें
12:44 PM, 29-Aug-2026

बाराबंकी में रक्षाबंधन पर मौसी के घर आया युवक गोमती में डूबा, तलाश जारी

बाराबंकी में रक्षाबंधन पर मौसी के घर आया युवक गोमती में डूबा, तलाश जारी और पढ़ें
12:42 PM, 29-Aug-2026

बरेली: संदिग्ध हालात में डी फार्मा छात्र की मौत, पीएचसी में मिला शव, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप

बरेली जिले के इटौरिया गांव में शुक्रवार को डी फार्मा छात्र लालू का शव स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है और मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
12:40 PM, 29-Aug-2026

सीएम योगी का कांग्रेस और सपा पर हमला: एन्सेफलाइटिस सिर्फ़ एक बीमारी नहीं थी, बल्कि यह एक बीमार मानसिकता थी

देवरिया में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने माफिया को पूरी तरह कुचल दिया है। जो लोग बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं, उनके लिए सिर्फ जेल या नर्क ही जगह है। उन्होंने कहा कि अब 'एक ज़िला, एक माफ़िया' वाली बात नहीं रही। अब 'एक ज़िला, एक मेडिकल कॉलेज' का दौर है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed