फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Major crackdown by Shimla Police against drugs; nine smugglers from three interstate drug networks arrested.

शिमला: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, विदेश भाग रहा नशा तस्कर अहमदाबाद एयरपोर्ट से दबोचा, जांच में हुए कई खुलासे

Sat, 29 Aug 2026 01:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 01:05 PM IST
सार

 शिमला पुलिस ने नशे के संगठित और अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण कड़ियां जोड़ते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Major crackdown by Shimla Police against drugs; nine smugglers from three interstate drug networks arrested.
तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला पुलिस ने नशे के संगठित और अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश भाग रहे नशा तस्कर को अहमदाबाद एयरपोर्ट से दबोचा। दरअसल शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने 3 अगस्त को शोघी के समीप 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन के साथ आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार किया था। विजय से पूछताछ और तकनीकी व अन्य जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि यह खेप उसे शुभकरमन सिंह उर्फ सुल्तान निवासी तरनतारन, पंजाब ने उपलब्ध करवाई थी। 

विज्ञापन




 

शुभकरमन सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार जांच को आगे बढ़ाने पर शुभकरमन सिंह से जुड़े एक अन्य मुख्य आरोपी आजाद सिंह निवासी नारायणगढ़, जिला अंबाला, हरियाणा की भूमिका सामने आई। इस दौरान पुलिस को जांच में पता चला कि आजाद सिंह देश छोड़कर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर स्पेशल सेल ने उसकी लोकेशन अहमदाबाद, गुजरात में ट्रेस की और गुजरात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे अहमदाबाद एयरपोर्ट से आजाद सिंह को गिरफ्तार किया है। आजाद को अहमदाबाद की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया गया और शिमला लाया गया। यहां अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिग्नल एप से आपस में संपर्क करते थे तीनों तस्कर
जांच में यह भी पता चला कि विजय कुमार, शुभकरमन सिंह और आजाद सिंह संपर्क के लिए सिग्नल एप  का इस्तेमाल करते थे। शुभकरमन की ओर से उपलब्ध कराई गई हेरोइन की खेप को आजाद के माध्यम से विजय तक पहुंचाया गया, जिसे शिमला पुलिस ने इंटरसेप्ट कर बरामद किया। आजाद सिंह की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। विजय कुमार के विरुद्ध महिला थाना नारायणगढ़, जिला अंबाला में मामला दर्ज है। आजाद सिंह के विरुद्ध भी महिला थाना नारायणगढ़ में केस दर्ज है।
 

विज्ञापन

एनएच-705 पर विभिन्न स्थानों पर चिट्टा खेपों को छिपाया जाता था 
पुलिस थाना जुब्बल ने एक अंतरराज्यीय चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य तस्कर सन्नी सिंह को अंबाला से गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क के तार हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा तक जुड़े हुए हैं। मामले की शुरुआत 15 जुलाई 2026 को हुई, जब पुलिस थाना जुब्बल में रविंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी घुमारवीं बिलासपुर के कब्जे से 9.57 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था। रिमांड के दौरान रविंद्र कुमार ने खुलासा किया कि उसने यह चिट्टा सन्नी सिंह से जीरकपुर में प्राप्त किया था। नेटवर्क में चिट्टे की डिलीवरी के लिए एक लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी मॉड्यूल अपनाया जा रहा था, जिसमें एनएच-705 पर विभिन्न स्थानों पर सनाभा, खड़ापत्थर से लेकर सरस्वती नगर तक खेपों को छिपाया जाता था और इन स्थानों की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से साझा की जाती थी।

 

13 स्थानों से कुल 14.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया
रविंद्र कुमार की निशानदेही पर 13 स्थानों से कुल 14.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस प्रकार अभियोग संख्या 29/2026 में अब तक कुल 24.10 ग्राम चिट्टा बरामद हो चुका है। मुख्य तस्कर सन्नी सिंह को अंबाला से गिरफ्तार किया गया है। सन्नी सिंह का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसके तहत हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में चिट्टे से संबंधित कुल सात मामले दर्ज हैं। पुलिस थाना सेक्टर-20, पंचकूला में दर्ज एक एनडीपीएस मामले में उसके कब्जे से 304 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इसके अतिरिक्त, रविंद्र कुमार को अभियोग संख्या 30/2026 में भी गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मोहित कुमार को चिट्टा आपूर्ति किया जाने का सामने आया है।

तीसरा मामले में फरार आरोपी करण भी गिरफ्तार
 मुख्य सरगना करण की गिरफ्तारी पुलिस थाना सदर शिमला ने चिट्टा तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी करण पुत्र चंचल कुमार, निवासी अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार किया है। यह मामला 25 दिसंबर 2025 का है, जिसमें आरोपी अंकुश उर्फ सुदामा के कब्जे से 6.360 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। अंकुश ने पूछताछ में बताया था कि उसने यह चिट्टा सागर से प्राप्त किया था, जिसके बाद अंकुश उर्फ सुदामा, प्रवीण चौहान उर्फ बाबी और सागर को गिरफ्तार किया गया था। वित्तीय जांच में सागर की ओर से करण के एचडीएफसी बैंक खाते और अन्य खातों में 3 लाख रुपये भेजे जाने का पता चला। इस वित्तीय लिंक के आधार पर करण को इस चिट्टा तस्करी नेटवर्क का मुख्य सरगना माना गया। पुलिस टीम की ओर से लगातार प्रयासों के बाद आरोपी करण को 25 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed