UP Election Result: सात सीटों पर भाजपा गठबंधन जीता, दो पर सपा की हुई विजय; जानें जीत पर क्या बोले सीएम योगी
{"_id":"67411f95cfe26b723a072ac0","slug":"up-by-election-results-live-vote-counting-today-nine-vidhan-sabha-seats-chunav-result-bjp-sp-congress-win-lose-2024-11-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election Result: सात सीटों पर भाजपा गठबंधन जीता, दो पर सपा की हुई विजय; जानें जीत पर क्या बोले सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 23 Nov 2024 06:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:59 PM IST
खास बातें
UP Bypoll Election Results 2024 | UP Upchunav Result News Live: उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। यूपी की कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, कुंदरकी और मीरापुर सीट पर जीत दर्ज कर ली है। नतीजों से जुड़ा हर अपडेट यहां देखें
- यह भी पढ़ें: Katehari By Election Result Live: सपा ने भाजपा पर बनाई लीड; डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- 'सपा' समाप्तवादी पार्टी
- Phulpur By Election Result Live: भाजपा-SP कार्यकर्ता भिड़े, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सी; BJP प्रत्याशी से नोकझोंक
- Ghaziabad By Election Results Live: गाजियाबाद में भाजपा के संजीव शर्मा जीते, सपा को 69676 वोटों से हराया
-
विज्ञापन
UP BY Election Results
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:52 PM, 23-Nov-2024
वायनाड की जीत पर आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाई खुशी
वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत के बाद आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को मां दुर्गा का रूप बनाकर के प्रचार प्रसार किया। शेर पर सवार मां दुर्गा के चेहरे पर प्रियंका गांधी की तस्वीर लगाकर पोस्टर जारी कर दिया। इसके नीचे शहर कांग्रेस कमेटी भी लिखा है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि वायनाड में प्रियंका गांधी दुर्गा का रूप बनाकर के विपक्षियों का सफाया किया है। देश की हर बेटी दुर्गा का रूप है, इसलिए प्रियंका गांधी भी दुर्गा हैं। उनकी जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर मिठाई बांटी।

05:16 PM, 23-Nov-2024
UP Bypoll Result: कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह जीते
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को हराकर कुंदरकी सीट पर विजय प्राप्त की। रामवीर सिंह को 168526 वोट जबकि रिजवान को 25334 वोट मिले। रामवीर ने सपा के उम्मीदवार को 143192 वोटों से हराया।

05:01 PM, 23-Nov-2024
UP Election Result: मीरापुर में रालोद की मिथलेश पाल जीतीं
मीरापुर उपचुनाव में रालोद की मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की है। मिथिलेश पाल को कुल 84304 वोट मिले हैं। उन्होंने 30796 वोटों के अंतर से सपा की सुंबुल राणा को मात दी है। सुंबुल को कुल 53508 वोट मिले हैं।

04:50 PM, 23-Nov-2024
कटेहरी उपचुनाव: भाजपा ने दर्ज की जीत
कटेहरी उपचुनाव में भाजपा के धर्मराज ने करीब 30 हजार मतों से जीत हासिल की है। धर्मराज निषाद को करीब 101751 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा की शोभावती वर्मा रहीं।

04:49 PM, 23-Nov-2024
29वां राउंड: कुंदरकी में भाजपा के रामवीर सिंह रिजवान से 138023 वोटों से आगे
भाजपा के रामवीर सिंह ने 29वें राउंड में अपनी शानदार बढ़त कायम रखते हुए 1,61,558 वोट हासिल किए। सपा के मोहम्मद रिजवान को 23,535 वोट मिले हैं। इस राउंड तक रामवीर सिंह ने रिजवान को 1,38,023 वोटों से पछाड़ दिया है, जिससे भाजपा की जीत की राह और भी स्पष्ट होती जा रही है। यहां से सपा की वापसी नामुमकिन सी है।

04:34 PM, 23-Nov-2024
UP Election
कुंदरकी उपचुनाव: जीत की तरफ भाजपा के कदम, 27वें राउंड में सपा को मिले 20,441 वोट
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए 27वें राउंड की गिनती में 1,51,840 वोटों के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है। सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को इस राउंड में 20,441 वोट मिले, जबकि बाकी उम्मीदवारों की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा और अन्य दलों के प्रत्याशियों को लगातार पीछे छोड़ते हुए यह साबित किया है कि भाजपा की जीत की ओर बढ़ते कदम रुकने वाले नहीं हैं।

04:28 PM, 23-Nov-2024
मझवां उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य जीतीं
मझवां उपचुनाव की मतगणना में आखिरी राउंड की गिनती पूर्ण हो गई है। भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य 4922 वोट से जीतीं। सुचिस्मिता मौर्य को 77737 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर सपा की डॉ ज्योति बिंद रहीं, उन्हें 72815 वोट मिले हैं। 34927 वोट हासिल कर बसपा के दीपू तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।

04:26 PM, 23-Nov-2024
कुंदरकी उपचुनाव: रामवीर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, सपा को बड़ा झटका
कुंदरकी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रामवीर सिंह ने ऐतिहासिक बढ़त बनाई है। 24वें राउंड तक हुई मतगणना के बाद भाजपा का जीत का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को इस बार हार का सामना करना पड़ता दिख रहा है। रामवीर सिंह ने अब तक 1,39,517 वोट हासिल किए हैं, जबकि सपा के मोहम्मद रिजवान को 16,752 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू 10,614 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिस को 5,490 वोट मिले हैं। इस चुनाव में बसपा के रफतउल्ला और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी बेहद कमजोर रहा।

04:20 PM, 23-Nov-2024
सीएम योगी जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया
सीएम योगी ने कहा कि जनता को अटूट विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में उनकी नीतियां और उनके निर्णय देश और समाज के लिए अनुकूल हैं। सीएम योगी ने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया। पीएम मोदी ने सुरक्षा, सुशासन का समन्वय दिया।

04:15 PM, 23-Nov-2024
सीएम योगी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को कर रहे संबोधित
उत्तर प्रदेश उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। सीएम योगी यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। जीत से खुश कार्यकर्ता कार्यालय में जश्न मना रहे हैं।