{"_id":"6a9f2ba1ed45517d870773b1","slug":"several-people-including-a-pregnant-woman-were-beaten-and-their-earrings-snatched-after-they-asked-for-a-buffalo-to-be-moved-aligarh-news-c-2-gur1004-1061911-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भैंस हटाने को कहा तो गर्भवती समेत कई को पीटा, कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भैंस हटाने को कहा तो गर्भवती समेत कई को पीटा, कुंडल लूटे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
थाना क्वार्सी क्षेत्र के निशातबाग इलाके में सड़क पर बंधी भैंस हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मामूली बात पर भड़के एक पक्ष ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक गर्भवती महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। पीड़ित परिवार के सदस्य अपने काम पर जा रहे थे। रास्ते में एक भैंस बंधी हुई थी जिसे हटाने का अनुरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोग भड़क उठे।
कहासुनी ने हुई शुरुआत बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने गर्भवती महिला तथा अन्य परिजनों को बेरहमी से पीटा और महिलाओं के कानों के कुंडल भी नोचकर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को दीनदयाल अस्पताल भेजा। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।