फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hostel Shortage Limits Foreign Students Learning Hindi at Agra's Central Hindi Institute

केंद्रीय हिंदी संस्थान: विदेशी विद्यार्थियों की संख्या घटी, 111 चयनित में 70 ने ही लिया प्रवेश; जानें वजह

Tue, 08 Sep 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 09:55 AM IST
सार

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौ महीने के अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण पाठ्यक्रम के लिए 111 विद्यार्थियों का चयन हुआ, लेकिन अब तक 70 ने ही प्रवेश लिया है। हॉस्टल में जगह की कमी के कारण इस बार चयन सीमित रखा गया, वहीं बोत्सवाना, चीन और उज्बेकिस्तान से चयनित विद्यार्थी अभी नहीं पहुंचे हैं।
 

विज्ञापन
Hostel Shortage Limits Foreign Students Learning Hindi at Agra's Central Hindi Institute
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विभिन्न देशों में हिंदी का प्रचार-प्रसार करने की भारत सरकार की योजना के तहत विदेशी विद्यार्थियों को हिंदी सिखाने वाला केंद्रीय हिंदी संस्थान इस बार कम विद्यार्थियों के साथ सत्र शुरू कर रहा है। नौ महीने के अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण पाठ्यक्रम की 150 सीटों के सापेक्ष 111 विद्यार्थियों का चयन किया गया, लेकिन अब तक 70 ने ही प्रवेश लिया है। चयनित विद्यार्थियों में से 41 के प्रवेश नहीं लेने से 39 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


यह पाठ्यक्रम अगस्त से 30 अप्रैल तक चलता है। विदेशों में रहने वाले हिंदी सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों के आवेदन संबंधित देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के माध्यम से आते हैं। चयन के बाद विद्यार्थी आगरा आकर नौ महीने तक हिंदी का अध्ययन करते हैं। इस बार बोत्सवाना, चीन और उज्बेकिस्तान से चयनित विद्यार्थी अभी संस्थान नहीं पहुंचे हैं। इन विद्यार्थियों के नहीं आने से भी इस सत्र में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या प्रभावित हुई है। इससे पहले संस्थान में अलग-अलग देशों से विद्यार्थी लगातार हिंदी सीखने के लिए आते रहे हैं।
विज्ञापन


चार स्तरों में होती है हिंदी की पढ़ाई
विदेशी विद्यार्थियों को हिंदी सीखने के लिए अलग-अलग स्तर के पाठ्यक्रम कराए जाते हैं। इनमें हिंदी भाषा दक्षता प्रमाणपत्र कक्षा-100, हिंदी भाषा दक्षता डिप्लोमा कक्षा-200, हिंदी भाषा दक्षता उच्च डिप्लोमा कक्षा-300 और स्नातकोत्तर हिंदी डिप्लोमा कक्षा-400 शामिल हैं। पाठ्यक्रम में हिंदी भाषा के साथ भारतीय साहित्य, संस्कृति और सामाजिक जीवन की जानकारी भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. जोगेंद्र मीणा, कुलसचिव ( केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा)- इस बार विद्यार्थियों का चयन सीमित रखा गया है। हॉस्टल में जगह की कमी के कारण अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश देना संभव नहीं है। उपलब्ध संसाधनों और हॉस्टल की क्षमता के अनुसार ही विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed