फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   'Bhari Court Mein Goli Maarenge' Song: Singer Rahul faces threat to life; apologizes after uploading video

'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना: सिंगर राहुल को जान का खतरा, इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर मांगी माफी

Tue, 08 Sep 2026 09:50 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 08 Sep 2026 09:50 AM IST
सार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी के शामली जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जो दो शूटर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, उनके नाम से सोशल मीडिया पर कथित तौर पर धमकी भरी पोस्ट भी सामने आई है।

विज्ञापन
'Bhari Court Mein Goli Maarenge' Song: Singer Rahul faces threat to life; apologizes after uploading video
गायक राहुल पुट्ठी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद चर्चित हरियाणवी गाने भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान.. को लेकर गायक राहुल पुट्ठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी अपनी जान को खतरा बताया है। राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो में कहा कि उसका किसी भी गैंग से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


गाने पर माफी मांगते हुए राहुल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से यूपी और हरियाणा में चल रहे घटनाक्रम को लेकर वह और उनका परिवार बेहद डरे हुए हैं और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। हरियाणवी कलाकार मनोरंजन के लिए गाने बनाते हैं। इस गाने से किसी को परेशानी हुई है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, 26 अगस्त को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी के शामली जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जो दो शूटर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, उनके नाम से सोशल मीडिया पर कथित तौर पर धमकी भरी पोस्ट भी सामने आई है। इसमें और हत्याओं की धमकी दिए जाने का दावा किया जा रहा है। इसी के बाद राहुल ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाना राहुल ने ही लिखा और गाया था जबकि अंकित बालियान ने अभिनय किया था। गाने के बोल को लेकर पहले भी विवाद सामने आया था और राहुलने तब भी सोशल मीडिया के जरिये माफी मांगी थी। राहुल ने बताया कि अभी कथित धमकियों को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed