West UP News Live: व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कारावास
{"_id":"65fba3ec3072b8e67e09d1d9","slug":"west-up-news-live-pitbull-bit-a-man-sp-candidates-holds-meeting-in-meerut-today-2024-03-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 21 Mar 2024 09:18 PM IST
Dimple Sirohi
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 Mar 2024 09:18 PM IST
खास बातें
मेरठ और आसपास की ताजा खबरें जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़े छह जिलों से दिन भर का ताजा अपडेट।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:10 PM, 21-Mar-2024
दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कारावास
मुजफ्फरनगर में नई मंडी क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक गौतम और विनय अरोरा ने बताया कि 20 जुलाई 2016 को नई मंडी क्षेत्र से किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने सिखेड़ा क्षेत्र के इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 ने प्रकरण की सुनवाई की। दुष्कर्म के दोषी इसरार को दस साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

04:44 PM, 21-Mar-2024
प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या करने वाले मुजरिम को आजीवन कारावास
शामली के कैराना में प्रेमिका से शादी करने पर प्रेमी द्वारा भरे बाजार उसके पति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोष सिद्ध पाए जाने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एससी एसटी) रेशमा चौधरी ने मुजरिम चांदमिया निवासी जलालाबाद को आजीवन कठोर कारावास और 12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर चाह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

04:41 PM, 21-Mar-2024
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में दुकानदार की मौत
बिजनौर जनपद के तितावी में पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी अंडरपास के निकट हादसे में बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। हादसे से अमीरनगर गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अमीरनगर गांव निवासी संजय कुमार (28) जूते-चप्पलों की दुकान चलाता था। बुधवार रात दुकान बंद कर वह तितावी स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा। यहां से देर रात पानीपत-खटीमा हाईवे होते हुए अपने गांव लौट रहा था। तितावी अंडरपास के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मेरठ में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को दुकानदार की मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है। तीन महीने पहले दुकानदार की पत्नी की मौत हो गई थी।

03:19 PM, 21-Mar-2024
मेरठ में एसएसपी आवास के पास गुरुवार दोपहर कार सवार बदमाशों ने एमआर पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का दूसरी कंपनी के एमआर से विवाद बताया जा रहा है।
भावनपुर क्षेत्र के पचगांव पट्टी निवासी शलभ ठाकुर दवा कंपनी में एमआर है। गुरुवार दोपहर वह एसएसपी आवास के पास कुटिया पर कुछ साथियों के साथ मौजूद था। तभी कार में आए लोगों ने उस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे और बेसबॉल के बैट से उसे बुरी तरह पीटा।
घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। किसी ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। एमआर के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
12:55 PM, 21-Mar-2024
कंकरखेड़ा में कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी
कंकरखेड़ा में गुरुवार सुबह कपड़ा व्यापारी से दो युवकों ने 20 लाख की रंगदारी मांग ली। मामले की जानकारी होने के बाद कपड़ा व्यापारी के होश उड़ गए। पीड़ित का कपड़ा व्यापारी ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सरधना रोड स्थित नगलाताशी गांव निवासी साहिल पुत्र जागीर सैफी ने थाने पर तहरीर देते हुए की उसकी सरधना रोड पर फैशन विला के नाम से कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान का शटर उठाते ही एक लेटर उसे फर्श पर पड़ा मिला। जिस पर कपड़ा व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई।
वहीं रंगदारी नहीं देने पर पीड़ित व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लेटर को पढ़ने के बाद व्यापारी के होश उड़ गए। पीड़ित व्यापारी ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
10:56 AM, 21-Mar-2024
पुलिसकर्मी बनकर चालक को सामान लेने भेजा, फिर ई रिक्शा लेकर भागा बदमाश
बागपत शहर में खुद को पुलिस वाला बताकर एक नकाबपोश बदमाश ने चालक को दुकान पर सामान लेने भेज दिया। जिसके बाद बदमाश ई रिक्शा लेकर भाग गया। बुजुर्ग ई रिक्शा चालक ने इधर उधर तलाश भी किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
सिसाना गांव के रहने वाले मदन ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर बशर करता है। बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे बाजार में एक नकाबपोश युवक उसकी ई रिक्शा में बैठ गया। जिसने खुद को पुलिस वाला होना बताया और कोतवाली जाने की बात कहने लगा।
आरोप लगाया कि रास्ते से ही उसे शराब के ठेके पर लेकर चला गया और फिर मेरठ रोड पर ले जाकर दुकान से पनीर मंगवाने के लिए भेज दिया। वापस आया तो उसकी ई रिक्शा नहीं मिली। मदन ने बताया कि एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

09:29 AM, 21-Mar-2024
बिजनौर में गुलदार व बारहसिंघा का शव मिला
बिजनौर जनपद के पैजनिया क्षेत्र के ग्राम सेलपुरा बमनौला में तालाब के किनारे गुलदार का शव मिला। पास में आधा खाया बारहसिंघा का शव भी मिला। संघर्ष में मौत की संभावना जताई जा रही है।08:40 AM, 21-Mar-2024
बागपत में युवक ने थाने में निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : अमर उजाला
08:33 AM, 21-Mar-2024
कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
सहारनपुर के गांव रसूलपुर पापड़ेकी में कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने एक बैंक से लोन लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। बैंक कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता की और घसीटते हुए कार तक ले गए। इससे आहत होकर किसान ने घातक कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के बेटे ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव रसूलपुर पापड़ेकी निवासी विनोद कुमार (50) ने 2016 में किसान क्रेडिट कार्ड पर 2.80 लाख रुपये का लोन लिया था। किसान की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह किश्त नहीं दे पा रहा था। विनोद के बेटे राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बैंक के चार कर्मचारी उनके गांव पहुंचे। आरोप है कि पिता को घर से जबरदस्ती घसीटते हुए लाए गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
परिजनों के मुताबिक इसके बाद से विनोद मानसिक तनाव में आ गए। रात में खाना भी नहीं खाया। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे विनोद कुमार अपने घर से निकल गया। गांव में ही रामपाल के खेत में जाकर मफलर से पेड़ पर फंदा लगाया और उसपर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने थाना गागलहेड़ी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

08:29 AM, 21-Mar-2024
भूल से खाने-पीने पर नहीं टूटेगा रोजा: उलमा कर रहे रोजेदारों के सवालों का समाधान
देवबंद में जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलना कारी इस्हाक गोरा ने बुधवार को हेल्पलाइन पर रोजेदारों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं को दूर किया।
कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि भूखा-प्यासा रहने के साथ जिस्म के हर हिस्से का रोजा होता है। आंख, ज़ुबान और कानों का भी रोजा होता है। आंखों का रोजा है कि बुरी चीजों को न देखें। कान का रोजा है बुरी बात न सुने। ज़ुबान का रोजा यह है कि गलत बात न बोले। रोजेदारों को चाहिए वह शरीयत के उसूलों के साथ रोजा रखे।
सवाल: मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी निवासी मोहम्मद ईसा ने पूछा कि कमजोरी के कारण उन्हें भूलने की आदत है। उन्होंने रोजे की हालत में भूल से दो बार पानी पी लिया, उसके बाद एक बिस्कुट भी खा लिया। अब ऐसी सूरत में रोजा रहेगा या नहीं?
जवाब: शरीयत के अनुसार रोजे की हालत में किसी व्यक्ति ने भूल से पानी पी लिया या कुछ खा लिया तो रोजा ख़त्म नहीं होगा। शरीयत में यह भी आया है कि अगर रोजेदार ने भूल से कई बार खाया पिया है तो भी उसका रोजा सलामत रहेगा।