{"_id":"6b0c3581d00a1332a7021e63","slug":"problems-exacerbated-by-sewage-overflow-faulty-street-lights-and-stray-animals-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108819-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीवेज ओवरफ्लो, खराब स्ट्रीट लाइट और लावारिस पशुओं से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीवेज ओवरफ्लो, खराब स्ट्रीट लाइट और लावारिस पशुओं से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
सेक्टर 31 मार्केट के पास सड़क पर जमा गंदा पानी संवाद की समस्यात्मक फोटो
सेक्टर-31 में आयोजित संवाद में निवासियों ने रखीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीवेज ओवरफ्लो, बदहाल ड्रेनेज और गंदगी सेक्टर की एक बड़ी समस्या बन गई है। स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का ठेका नहीं होने के कारण खराब होने वाली स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने में समय लग रहा है। इस कारण सेक्टर के कई हिस्सों में अंधेरा रहता है। रविवार को सेक्टर-31 के सामुदायिक भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में इलाके के निवासियों ने ड्रेनेज लाइन में सीवेज की गंदगी जाने से हो रही बदहाली, लावारिस पशुओं के कारण अव्यवस्था और सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
लोगों ने बताया कि सेक्टर की ड्रेन लाइन दो साल से साफ नहीं की गई है। ड्रेनेज लाइन में सीवेज की गंदगी भी जा रही है। सेक्टर में कूड़े का उठान नियमित तरीके से नहीं हो रहा है। सर्दी के मौसम में कुत्तों के काटने की कुछ घटनाएं हुई हैं। नगर निगम यहां से कुत्तों को नहीं उठा रहा है। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीएस यादव, एचके सिंघल, एसपी आहूजा, एमएल बंसल, एमएस फौजदार, आरके गाबा, हरीश शर्मा,जेआर अवस्थी, जयपाल सिंह, सूरज पाल और महेश कुमार आदि ने अपनी बात रखी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सेक्टर में मकान संख्या-216, 277, 312,705, 712, 823, 928, 957, 971, 982, 932, 1252-53 और चिल्ड्रेन पार्क इलाके में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, इससे लोग परेशान हैं। - बीएस यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन
लावारिस पशु एक बहुत बड़ी समस्या है। यहां लावारिस कुत्तों के काटने की कई घटनाएं हुई है। नगर निगम कुत्तों का टीकाकरण और बंध्याकरण नहीं करा रहा है। - एचके सिंघल
नगर निगम के बहुत कम कर्मचारी मौके पर दिखते हैं। कई जगहों पर गंदगी पड़ी है। नियमित सफाई नहीं होती है। - जेआर अवस्थी
सीवेज ओवरपफ्लो होकर सड़क पर ऐसे फैला है, जैसे बारिश का पानी हो। काफी दिक्कत आ रही है। बच्चों के स्कूल और मार्केट के पास ऐसा दृश्य आए दिन रहता है - हर्ष शर्मा
सड़क पर निगम के सफाई कर्मी नजर नहीं आते। गंदगी यहां की पहचान बनती जा रही है। सेक्टर में काफी कम संख्या में सफाई कर्मी नजर आते हैं। - तेज पाल सिंह
हाईवे के साथ होने के कारण सेक्टर में सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था जरूरी है जबकि इलाके में कई स्ट्रीट लाइटें तक नहीं जल रही हैं। - एसपी आहुजा