Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The risk of prostate cancer increases with age; timely screening is essential.

Delhi NCR News: उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, समय पर जांच जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
एम्स की सलाह- पेशाब संबंधी परेशानी को उम्र का सामान्य असर समझकर न करें नजरअंदाज, समय पर जांच से बीमारी का शुरुआती चरण में चल सकता है पता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुरुषों की बढ़ती उम्र के साथ प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके पुरुषों को इस बीमारी के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। पेशाब करने में परेशानी, बार-बार पेशाब आना, पेशाब की धार कमजोर होना या मूत्राशय पूरी तरह खाली न होने का एहसास जैसे लक्षणों को उम्र का सामान्य असर समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
समय पर जांच से बीमारी का शुरुआती अवस्था में पता लगाया जा सकता है, जिससे इलाज के बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने पुरुषों से इस बीमारी के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।
विज्ञापन

एम्स के यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर की स्क्रीनिंग के संबंध में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। जिन पुरुषों के परिवार में पिता, भाई या किसी अन्य सदस्य को प्रोस्टेट कैंसर रहा है, उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऐसे पुरुषों को अपनी उम्र और पारिवारिक इतिहास के आधार पर जांच का सही समय और तरीका डॉक्टर से तय करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. राजीव ने बताया कि प्रोस्टेट पुरुषों में मूत्राशय के नीचे स्थित एक ग्रंथि है। इसमें कैंसर होने पर पेशाब शुरू करने में कठिनाई, कमजोर धार और बार-बार पेशाब लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, ये लक्षण प्रोस्टेट की अन्य बीमारियों में भी दिखाई दे सकते हैं। इसलिए केवल लक्षणों के आधार पर कैंसर की आशंका नहीं माननी चाहिए, बल्कि चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।


पीएसए टेस्ट से शुरुआती पहचान में मदद
डॉ. राजीव कुमार के अनुसार, मरीज की उम्र, स्वास्थ्य और जोखिम को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर पीएसए (प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन) ब्लड टेस्ट और प्रोस्टेट की शारीरिक जांच की सलाह दे सकते हैं। इन जांचों के आधार पर आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया तय की जाती है। शुरुआती अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर इलाज के अधिक विकल्प उपलब्ध रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed