Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 मार्च को आपके शहर में क्या हुआ
उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 06-03-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
लाइव अपडेट
Baghpat: 13 साल की किशोरी का बाल विवाह रुकवाया, मंदिर में पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम
बागपत के बड़ौत क्षेत्र में एएचटी थाना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह रुकवा दिया। जांच में युवक की उम्र 22 साल पाई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
और पढ़ेंBaghpat News: 16 मार्च से शुरू होगी परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा
Council school exams will begin from March 16. और पढ़ेंBaghpat News: दीक्षित त्यागी बने बड़ौत कोतवाली प्रभारी
Dixit Tyagi became the in-charge of Baraut police station और पढ़ेंBaghpat News: पांच हजार रुपये लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में हुई सुनवाई
Saharanpur: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत, बेटे की शादी से पहले घर में छाया मातम
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में खेत से लौट रहे सतीश सैनी की बाइक नीलगाय के झुंड से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल सतीश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। नौ मार्च को बेटे की शादी से पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
और पढ़ेंUP: निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, की ये घोषणा
बरेली से निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने शामली पहुंचकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार सनातन परंपराओं का सम्मान नहीं करती और देश में ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है।
और पढ़ेंMuzaffarnagar Encounter: बदमाशों का देवता गैंग का सदस्य घायल, व्यापारी की हत्या के लिए ली थी 20 लाख की सुपारी
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ‘बदमाशों का देवता’ गिरोह का सदस्य प्रताप घायल हो गया। आरोपी ने मेडिकल व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और 20 लाख में उसकी हत्या की सुपारी ली थी।
और पढ़ेंBijnor: दामाद बना हत्यारा, पत्नी से विवाद में बीच बचाव करने आई सास को मारी गोली, मौके पर मौत, सामने आई ये वजह
बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने आई महिला को आरोपी ने तमंचे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
और पढ़ेंUPSC Result: यूपीएससी में 59वीं रैंक लाकर प्राची पंवार ने बढ़ाया हस्तिनापुर का मान, गांव में खुशी का माहौल
हस्तिनापुर क्षेत्र के रानी नगला गांव की प्राची पंवार ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 59वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया। दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
और पढ़ेंMeerut: अस्पताल में प्रसूता की मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी महिला की हालत, परिजनों का हंगामा और तोड़फोड़
मेरठ के मोदीपुरम स्थित आजाद हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें