फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prachi Panwar Secures 59th Rank in UPSC, Brings Pride to Hastinapur Meerut

UPSC Result: यूपीएससी में 59वीं रैंक लाकर प्राची पंवार ने बढ़ाया हस्तिनापुर का मान, गांव में खुशी का माहौल

Fri, 06 Mar 2026 10:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Mar 2026 10:11 PM IST
सार

हस्तिनापुर क्षेत्र के रानी नगला गांव की प्राची पंवार ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 59वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया। दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Prachi Panwar Secures 59th Rank in UPSC, Brings Pride to Hastinapur Meerut
प्राची पंवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम रानी नगला की रहने वाली प्राची पंवार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 59वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता
प्राची पंवार ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा का पहला प्रयास किया था, जिसमें वह इंटरव्यू तक पहुंच गई थीं। हालांकि अंतिम सूची में स्थान नहीं बन पाया। इसके बाद उन्होंने अपनी कमियों को दूर करते हुए तैयारी को और मजबूत किया और पूरे समर्पण के साथ दोबारा परीक्षा दी। दूसरे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 59वीं रैंक प्राप्त की।

विज्ञापन

पढ़ाई में शुरू से रही अव्वल
प्राची ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मेरठ के शास्त्री नगर स्थित मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

इसके बाद इंटरमीडिएट में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 98.9 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और ऑल इंडिया स्तर पर पांचवीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
 

Prachi Panwar Secures 59th Rank in UPSC, Brings Pride to Hastinapur Meerut
प्राची पंवार - फोटो : अमर उजाला

परिवार ने दिया पूरा सहयोग
प्राची के पिता राकेश पंवार मेरठ कॉलेज में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में मेरठ मेडिकल कॉलेज परिसर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका पैतृक गांव हस्तिनापुर क्षेत्र का रानी नगला है, जहां उनका पुश्तैनी मकान और लगभग 20 बीघा कृषि भूमि है। प्राची की माता कविता पंवार गृहिणी हैं, जबकि उनके भाई माधव पंवार भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल
प्राची की सफलता की खबर मिलते ही गांव रानी नगला और हस्तिनापुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्राची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed