फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Crime News: Son-in-law shoots mother-in-law dead after family dispute in Nahtaur village

Bijnor: दामाद बना हत्यारा, पत्नी से विवाद में बीच बचाव करने आई सास को मारी गोली, मौके पर मौत, सामने आई ये वजह

Fri, 06 Mar 2026 10:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Mar 2026 10:21 PM IST
सार

बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने आई महिला को आरोपी ने तमंचे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bijnor Crime News: Son-in-law shoots mother-in-law dead after family dispute in Nahtaur village
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के फुलसंदा गंगदास गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां दामाद ने अपनी ही सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPSC Result: डीयू से पढ़ीं, IAS बनने का था सपना, तीसरे प्रयास में पाई नौंवी रैंक, आस्था ने बताया सफलता का राज

विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद बढ़ने लगा था विवाद
ग्रामीणों के अनुसार मृतका की बेटी भावना का गांव के ही युवक सजल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो साल पहले दोनों घर से भाग गए थे और बाद में उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। बताया जाता है कि करीब दो महीने पहले ही दोनों गांव लौटकर रहने लगे थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा था।

विज्ञापन

पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची थी सास
शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। शोर सुनकर भावना की मां बब्ली (50) मौके पर पहुंच गईं और दोनों को समझाने का प्रयास करने लगीं। इसी दौरान गुस्से में आए दामाद सजल ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली बब्ली के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed