फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suspended PCS Officer Alankar Agnihotri targets BJP government in Shamli, calls Centre ‘anti-Sanatani’

UP: निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, की ये घोषणा

Fri, 06 Mar 2026 11:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Mar 2026 11:02 PM IST
सार

बरेली से निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने शामली पहुंचकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार सनातन परंपराओं का सम्मान नहीं करती और देश में ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है।

विज्ञापन
Suspended PCS Officer Alankar Agnihotri targets BJP government in Shamli, calls Centre ‘anti-Sanatani’
अलंकार अग्निहोत्री, निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को शामली पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सनातन परंपराओं का सम्मान नहीं करती और देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है।

विज्ञापन


डीएम कार्यालय से ली दूसरे आरोप पत्र की प्रति
शुक्रवार को अलंकार अग्निहोत्री शामली के नवीन कलेक्ट्रेट पहुंचे और शासन की ओर से जारी दूसरे आरोप पत्र की प्रति प्राप्त की। इससे पहले उन्होंने शामली में भैंसवाल रोड स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक आरपी शुक्ला के आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि आरोप पत्र का जवाब देने के लिए अधिवक्ताओं के चयन के चलते एक माह का अतिरिक्त समय मांगा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPSC Result: डीयू से पढ़ीं, IAS बनने का था सपना, तीसरे प्रयास में पाई नौंवी रैंक, आस्था ने बताया सफलता का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अलंकार अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार सनातन परंपराओं का सम्मान नहीं करती और हिंदू देवी-देवताओं का आदर नहीं करती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा बनाने की घोषणा
उन्होंने बताया कि देश में आवाज उठाने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएम) का गठन किया है। अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि जल्द ही इस संगठन का राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण कराया जाएगा और आगामी चुनावों में इसके प्रत्याशी भी उतारे जाएंगे।

कानून व्यवस्था को लेकर भी उठाए सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि शामली से लेकर मथुरा तक कई हिस्ट्रीशीटर खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधी ताकतों को वर्ष 2026 के बाद दंड मिलेगा। इस दौरान प्रमोद शर्मा, राजीव शर्मा, रविंद्र उपाध्याय, अमरीश शर्मा, रोहित गोयल, शिक्षक नेता प्रवींद्र कुमार और रामपाल करवाड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed