{"_id":"69ab13a34eb544d7bf084e28","slug":"saharanpur-man-dies-after-bike-collision-with-nilgai-herd-days-before-son-s-wedding-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत, बेटे की शादी से पहले घर में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत, बेटे की शादी से पहले घर में छाया मातम
Fri, 06 Mar 2026 11:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:23 PM IST
सार
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में खेत से लौट रहे सतीश सैनी की बाइक नीलगाय के झुंड से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल सतीश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। नौ मार्च को बेटे की शादी से पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में खेत से घर लौट रहे किसान की नीलगाय के झुंड से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सतीश सैनी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। खास बात यह है कि उनके बेटे की शादी नौ मार्च को होनी थी, जिससे घर में चल रही खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
खेत से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गांव बलवंतपुर निवासी सतीश सैनी (58) ग्राम पंचायत सलेमपुर की प्रधान के पति थे। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे वह बाइक से अपने खेत का ट्यूबवेल बंद करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बताया गया कि जैसे ही वह खेत से बाहर निकले, तभी बाइक की लाइट से घबराकर खेतों से निकली नीलगाय के झुंड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, की ये घोषणा
पत्नी को फोन कर दी थी सूचना
हादसे के बाद सतीश सैनी ने फोन कर अपनी पत्नी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें देहरादून अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
बेटे की शादी से पहले छाया मातम
सतीश सैनी के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है। नौ मार्च को बेटे की शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। लेकिन सतीश की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शुक्रवार दोपहर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।