फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:30 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 14-01-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

11:26 PM, 14-Jan-2026

Meerut: कपसाड़ और ज्वालागढ़ में लगी पाबंदियां, लागू की गई धारा 163, जान लें किसे मिलेगा प्रवेश और किसे नहीं

Meerut: Restrictions imposed in Kapsaad and Jwalagarh, Section 163 implemented, know who will get entry
कपसाड़ में सुनीता हत्याकांड व रूबी अपहरण और ज्वालागढ़ में सोनू हत्याकांड को देखते हुए निषेधाज्ञा लागी की गई है। गांव में प्रवेश को लेकर तमाम तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  और पढ़ें
10:36 PM, 14-Jan-2026

Meerut News: दरोगा पर शारीरिक व मानसिक रूप से थर्ड-डिग्री देने का आरोप

गांव खेड़ी मनिहार निवासी सुधीर कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा को भेजे पत्र में थाना पुलिस के दरोगा पर बेटे व बेटी को अवैध रूप से गिरफ्तार करने व बेटे को शारीरिक व मानसिक रूप से थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:19 PM, 14-Jan-2026

Meerut News: आसपा अध्यक्ष व अनुसूचित जाति समाज पर टिप्पणी का वीडियो वायरल

थाना क्षेत्र में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में एक युवक आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष चंद्रशेखर और अनुसूचित जाति समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आ रहा है। और पढ़ें
10:18 PM, 14-Jan-2026

UP: बागपत में पुरानी रंजिश में खूनखराबा, बदमाश अंकित कट्टा ने दो युवकों को मारी गोली, शराब पार्टी में वारदात

UP: Bloodshed due to old rivalry in Baghpat, miscreant Ankit Katta shot two youths
Baghpat News: अंकित कट्टा और उसके साथियों ने मिलकर गौरव व नितिन के साथ मारपीट की। उसके बाद अंकित ने दोनों को गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने गौरव और नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां गौरव की हालत चिंताजनक है। 
  और पढ़ें
10:14 PM, 14-Jan-2026

Meerut News: सलावा में वृद्धा पर जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के सलावा गांव में मंगलवार को जंगल की ओर जा रही वृद्धा पर अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से पहुंचकर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
10:05 PM, 14-Jan-2026

Meerut News: शाॅर्ट सर्किट से कैंटर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Canter caught fire due to short circuit, driver saved his life by jumping
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने सड़क किनारे खड़े कैंटर में अचानक शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। धुआं उठते देख चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:03 PM, 14-Jan-2026

Meerut News: आईडी हैक कर धमकी देने का आरोप

सकौती निवासी विचित्र ने सोशल मीडिया पर अज्ञात युवक पर आईडी हैक करने व गाली गलौज कर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बुधवार को दौराला थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। और पढ़ें
10:01 PM, 14-Jan-2026

Meerut News: यात्री शेड से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

Bike collides with passenger shed, one dead, two injured
मवाना-मीवा मार्ग पर मंगलवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर यात्री शेड से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे गांव मीवा निवासी आकाश (25)की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। और पढ़ें
09:57 PM, 14-Jan-2026

कपसाड़ कांड:  रूबी की तबीयत बिगड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने की जांच, ये बात निकलकर आई सामने

Kapsaad incident: Ruby's health deteriorated, Community Health Center team investigated
Meerut News: मेरठ के सरधना स्थित कपसाड़ गांव से अगवा की गई रूबी को बरामदगी के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं उसका अपहरण करने का आरोपी पारस सोम जेल में है। बुधवार को रूब की तबियत खराब हो गई।  और पढ़ें
09:50 PM, 14-Jan-2026

Meerut News: टावर से सामान चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े

पांच दिसंबर को कृषि विवि के पास मोबाइल टावर पर हुई चोरी का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed