{"_id":"6aa4cbea5e7ba6f4db0acf49","slug":"online-fraud-against-young-woman-in-panchkula-3-97-lakh-swindled-under-pretext-of-goa-tour-earnings-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में युवती से ऑनलाइन ठगी: गोवा टूर और कमाई के नाम पर 3.97 लाख हड़पे, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में युवती से ऑनलाइन ठगी: गोवा टूर और कमाई के नाम पर 3.97 लाख हड़पे, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 12 Sep 2026 09:20 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 12 Sep 2026 09:20 AM IST
सार
अप्रैल 2026 में पीड़िता चंडीगढ़ में अपनी मां और भाई के पास रहने गई थी। कुछ समय के लिए वह पंचकूला स्थित रिश्तेदार के घर आई, जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला ने उसे घर बैठे पैसे कमाने की योजना बताई और कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
घर बैठे कमाई और गोवा टूर का झांसा देकर एक युवती से 3.97 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने कंपनी में निवेश करने पर रकम दोगुनी करने का लालच दिया और पीड़िता के मोबाइल में दो एप डाउनलोड करवाए।
बाद में अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर गूगल-पे के जरिए रकम ट्रांसफर करवाई गई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2026 में पीड़िता चंडीगढ़ में अपनी मां और भाई के पास रहने गई थी। कुछ समय के लिए वह पंचकूला स्थित रिश्तेदार के घर आई, जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला ने उसे घर बैठे पैसे कमाने की योजना बताई और कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया। उसने पीड़िता के मोबाइल में दो एप डाउनलोड करवाए और बताया कि इनमें डॉलर लगाने पर रकम दोगुनी हो जाएगी।
इसके बाद पीड़िता ने अलग-अलग तारीखों में विभिन्न मोबाइल नंबरों पर गूगल-पे के माध्यम से कुल 3.97 लाख रुपये भेज दिए। इसी दौरान महिला ने गोवा टूर का लालच भी दिया। उसने कहा कि 1.50 लाख रुपये निवेश करने पर गोवा टूर मिलेगा और एक महीने बाद निवेश की रकम मुनाफे के साथ वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
महिला ने पीड़िता की बात मुकुल और विकास नाम के लोगों से भी करवाई। दोनों रकम वापस करने और मुनाफा देने का भरोसा देते रहे। कुछ समय बाद पीड़िता ने गोवा टूर और मुनाफे के बारे में पूछा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में विकास ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मिलीभगत कर कंपनी में निवेश के नाम पर उससे 3.97 लाख रुपये ठग लिए।