फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of comment on ASP President and Scheduled Caste society goes viral

Meerut News: आसपा अध्यक्ष व अनुसूचित जाति समाज पर टिप्पणी का वीडियो वायरल

Wed, 14 Jan 2026 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Video of comment on ASP President and Scheduled Caste society goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में एक युवक आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष चंद्रशेखर और अनुसूचित जाति समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक ने अपना नाम नीशु बताया है। वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों और अनुसूचित जाति समाज के लोगों में भारी रोष है।
बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक मिनट 25 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी ने अपना नाम नीशु ठाकुर बताया। वीडियो में वह कहता दिखाई दे रहा है कि वह किसी भी धर्म को निशाना नहीं बनाना चाहता लेकिन इसके बावजूद उसने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए आसपा अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर और अनुसूचित जाति समाज के लोगों पर टिप्पणी की। युवक ने आरोप लगाया कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ठाकुर समाज को निशाना बनाया गया है। इसी आधार पर उसने अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की। वीडियो में युवक ने अनुसूचित जाति समाज के लोगों को धमकी देते हुए खेतों में जाने से रोकने जैसी बातें भी कहीं। साथ ही आसपा अध्यक्ष पर दो समुदायों के लोगों को आपस में लड़वाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही सीओ आशुतोष कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed