फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NDA exam held in Hisar for the first time: Entry via face authentication; Roadways to run four special buses

हिसार में पहली बार होगी एनडीए परीक्षा: फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगी इंट्री, रोडवेज चलाएगा चार विशेष बसें

Sat, 12 Sep 2026 09:16 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 12 Sep 2026 09:16 AM IST
सार

हिसार में परीक्षा के दिन सुबह सात बजे से रोडवेज की विशेष बसें पांचों केंद्रों के लिए संचालित होंगी। बसों का रूट इस तरह तय किया जाएगा कि एक ही बस सभी केंद्रों को कवर करते हुए अभ्यर्थियों को पहुंचाए।

विज्ञापन
NDA exam held in Hisar for the first time: Entry via face authentication; Roadways to run four special buses
सांकेतिक फोटो - फोटो : File photo

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (एनडीए एवं एनए द्वितीय) परीक्षा पहली बार हिसार में आयोजित होगी। रविवार 13 सितंबर को पांच केंद्रों पर दो सत्रों में होने वाली परीक्षा में 1439 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को तीन स्तर की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। फेस ऑथेंटिकेशन एप के माध्यम से पहचान सत्यापित होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के लिए रोडवेज की ओर से चार विशेष बसें भी संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन


एनडीए परीक्षा को लेकर शुक्रवार को डीसी महेंद्र पाल ने अधिकारियों की बैठक ली। परीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक गणित और दूसरी पारी में दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक सामान्य पात्रता परीक्षा होगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सुबह आठ से 9:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। परीक्षा के लिए गुरु गोरखनाथजी राजकीय महाविद्यालय में दो केंद्र, पीएमश्री जीएसएसएस जहाजपुल, पीएमश्री जीजीएसएसएस गंगवा और एचएयू परिसर के स्कूल में एक-एक केंद्र बनाया गया है। जिले में कुल 1439 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल रोकने के लिए परीक्षा के दिन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और फोटोकॉपी की सभी दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू रहेगी। जिलाधीश महेंद्र पाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

अधिकारी के अनुसार
परीक्षा केंद्र के गेट पर पुलिस जांच के बाद फेस ऑथेंटिकेशन एप से अभ्यर्थी की पहचान सत्यापित की जाएगी। रोल नंबर पर बार कोड होगा। इसे स्कैन करने पर अभ्यर्थी की डिटेल खुलेगी। इसके बाद मौके पर अभ्यर्थी का फोटो लिया जाएगा। एप पर दोनों फोटो का मिलान होने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। किसी अभ्यर्थी का मिलान नहीं होने पर मैनुअल तरीके से जांच कर परीक्षा में शामिल किया जाएगा। -डॉ. सुभाष चंद्र, नोडल अधिकारी, हिसार।

प्रत्येक केंद्र पर 12 कमरों में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी
परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर 12-12 कमरों में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक केंद्र पर दो सुपरवाइजर तैनात होंगे। साथ ही यूपीएससी का एक प्रतिनिधि, एक केंद्र अधीक्षक और एक सहायक केंद्र अधीक्षक नियुक्त रहेगा। आईटी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक केंद्र पर एनआईसी की ओर से एक आईटी एक्सपर्ट तैनात किया जाएगा।


सुबह सात बजे से चलेंगी विशेष बसें
परीक्षा के दिन सुबह सात बजे से रोडवेज की विशेष बसें पांचों केंद्रों के लिए संचालित होंगी। बसों का रूट इस तरह तय किया जाएगा कि एक ही बस सभी केंद्रों को कवर करते हुए अभ्यर्थियों को पहुंचाए। परिवहन निगम के टीएम प्रीतम सिवाच ने बताया कि चार विशेष बसें चलेंगी। इनका किराया पांच से 20 रुपये तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed