फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Bloodshed due to old rivalry in Baghpat, miscreant Ankit Katta shot two youths

UP: बागपत में पुरानी रंजिश में खूनखराबा, बदमाश अंकित कट्टा ने दो युवकों को मारी गोली, शराब पार्टी में वारदात

Wed, 14 Jan 2026 10:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 14 Jan 2026 10:18 PM IST
सार

Baghpat News: अंकित कट्टा और उसके साथियों ने मिलकर गौरव व नितिन के साथ मारपीट की। उसके बाद अंकित ने दोनों को गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने गौरव और नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां गौरव की हालत चिंताजनक है। 
 

विज्ञापन
UP: Bloodshed due to old rivalry in Baghpat, miscreant Ankit Katta shot two youths
पेट में गोली लगने से घायल गौरव अस्प्ताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत स्थित बावली गांव में चल रही पुरानी रंजिश में बदमाश अंकित उर्फ कट्टा और उसके दो साथियों ने दो युवकों को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां से एक युवक की हालत चिंताजनक देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 

UP: Bloodshed due to old rivalry in Baghpat, miscreant Ankit Katta shot two youths
अस्पताल में भर्ती नितिन। - फोटो : अमर उजाला
बावली गांव के अंकित उर्फ कट्टा और गौरव पक्ष में पिछले काफी समय से रंजिश चल रही है, इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है। बताया कि बुधवार शाम नितिन, अंकित उर्फ कट्टा निवासी बावली, गौरव निवासी दिलीप विहार के साथ छह-सात युवक नेशनल हाईवे किनारे स्थित रजबहे के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गौरव और अंकित कट्टा में झगड़ा हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अंकित ने गौरव और नितिन को गोली मार दी। गौरव के पेट और नितिन की कमर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। गोली चलते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य युवक इधर-उधर भाग गए। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां से चिकित्सकों ने गौरव को दिल्ली रेफर कर दिया। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी। साथ ही घायल गौरव, नितिन के परिवार वालों से जानकारी हासिल की। जांच अधिकारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। रात में शराब पीते समय दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी देखें...
UP: बागपत में मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन जेसीबी और नौ ट्रक पकड़े, छह सीज' 13 लाख जुर्माना वसूला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed