फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector accused of giving third degree physically and mentally

Meerut News: दरोगा पर शारीरिक व मानसिक रूप से थर्ड-डिग्री देने का आरोप

Wed, 14 Jan 2026 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Inspector accused of giving third degree physically and mentally
पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत, प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार निवासी सुधीर कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा को भेजे पत्र में थाना पुलिस के दरोगा पर बेटे व बेटी को अवैध रूप से गिरफ्तार करने व बेटे को शारीरिक व मानसिक रूप से थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने दरोगा व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की है।

सुधीर कुमार ने एसएसपी को भेजे पत्र में बताया कि 2 जनवरी को उसका बेटा दीपक कुमार दोस्तों के साथ घर पर मौजूद था। शाम करीब 6:00 बजे मवाना खुर्द पुलिस चौकी का दरोगा सत्येंद्र कुमार व दो अन्य पुलिसकर्मी घर में घुस आए। उसके बेटे और उसके दोस्तों के साथ गाली गलौज व मारपीट की। दीपक और उसके दोस्तों अंकित व विकास को एक सफेद रंग की प्राइवेट गाड़ी में डालकर ले गए। मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर जानकारी करने पर बताया गया कि किसी को गिरफ्तार करके नहीं लाया गया है।
विज्ञापन

3 जनवरी को आरोपी दरोगा व सात-आठ पुलिस वाले सफेद रंग की कार व सरकारी जीप से आए और जबरन घर में घुसे। बिना सर्च वारंट के घर की तलाशी ली और बेटी रुबी का पर्स उठा लिया, जिसमें चांदी की चेन, पाजेब व कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी थी। बैग सहित बेटी रुबी को जबरन गाड़ी में डालकर थाने ले गए और पूछताछ की। बेटे को किसी अज्ञात स्थान पर रखकर अमानवीय ढंग से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई। बेटे से जबरन चोरी के सामान की बरामदगी दिखाई। पुलिस प्रताड़ना के कारण उसके बेटे के पेशाब में खून आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ से भी शिकायत की, लेकिन दरोगा व पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दरोगा व पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पारित करने की मांग की है।

दरोगा सत्येंद्र का कहना है कि आरोपी चोरी की घटना में शामिल था। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। आरोप झूठे और निराधार हैं। आरोपी की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed