फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike collides with passenger shed, one dead, two injured

Meerut News: यात्री शेड से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

Wed, 14 Jan 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with passenger shed, one dead, two injured
दुर्घटना में मरा आकाश निवासी गांव मीवा का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) मवाना।
गांव में मीवा के बाहर हुआ हादसा, घायल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना-मीवा मार्ग पर मंगलवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर यात्री शेड से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे गांव मीवा निवासी आकाश (25)की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया और शव अपने साथ ले गए। घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव मीवा निवासी आकाश अपने दोस्त पंकज और मनीष के साथ मंगलवार देर रात करीब 11 बजे बाइक पर मवाना से अपने गांव लौट रहे थे। वह गांव के नजदीक पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर यात्री शेड से टकरा गई। हादसे में आकाश, पंकज और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलाें को इलाज के लिए परिजन प्राइवेट चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। पंकज के पैर में फ्रेक्चर है, जबकि मनीष भी पैर में चोट आने के कारण घायल है। हादसे की सूचना पाकर बुधवार सुबह पुलिस गांव मीवा पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मृतक आकाश की दो बहनों व एक भाई में सबसे छोटा था। खेती में परिवार का हाथ बंटाता था। आकाश अविवाहित था।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि परिजनों ने कोई जानकारी रात में पुलिस को नहीं दी। बुधवार सुबह जानकारी होने पर दरोगा मौके पर गए थे। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed