Meerut News Live: योगी को काले झंडे दिखाने का प्रयास, छात्र नेता अरेस्ट, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
{"_id":"640c10e552b9c5c0ff032653","slug":"meerut-news-live-read-all-updates-of-west-uttar-pradesh-2023-03-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: योगी को काले झंडे दिखाने का प्रयास, छात्र नेता अरेस्ट, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 11 Mar 2023 07:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 11 Mar 2023 07:10 PM IST
खास बातें
Meerut News Live : उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में करीब चार घंटे तक रहे। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी के जिलों का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:57 PM, 11-Mar-2023
जेल में बंद गैंगस्टर ने फोन से दी, गवाह को मारने की सुपारी
मेरठ जेल में बंद गैंगस्टर सनी काकरान ने अंदर से फोन कर अपने पांच साथियों को गवाह को जान से मारने की सुपारी दी। जेल में बंद गैंगस्टर के अंदर पुलिस का खौफ नहीं दिखाई दे रहा है। साथ ही जेल प्रशासन की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।
वहीं दूसरी ओर गैंगस्टर जेल में बैठकर अपना गैंग चला रहा है। पिछले साल गैंगस्टर व उसके साथियों ने जमीनी विवाद में गांव के ही एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस व एसओजी ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। तीन दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि मृतक के पिता की जान को खतरा है।
वहीं शुक्रवार को पुलिस ने गांव से एक बदमाश चिराग को तंमचे व कारतूस के साथ पकड़ लिया। बताया गया कि पिछले साल गैंगस्टर सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की घर में घुंसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। तभी से सभी आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस ने गवाह की हत्या करने आए बदमाश को शनिवार को जेल भेज दिया।

06:28 PM, 11-Mar-2023
शहीद एक्सप्रेस डाउन ट्रेन से कटकर युवक की मौत
बिजनौर के धामपुर में शहीद एक्सप्रेस डाउन ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मुरादाबाद के थाना छजलेट क्षेत्र के गांव शेखुपुर इंतजाम अली निवासी विकास पुत्र तेजपाल (23) के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
राजकीय रेलवे पुलिस के चौकी प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात करीब 11:00 बजे की है । जिस समय शहीद एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद की तरफ जा रही थी । तब जैतरा रेलवे फाटक और शुगर मिल के बीच में ट्रेन की चपेट में आने से विकास की मौत हो गई। मृतक युवक की मोबाइल और आईडी से शिनाख्त हुई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने घटना के बारे में उसके परिजनों को बताया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि विकास देहरादून में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह शुक्रवार को कांठ में अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां से वह धामपुर आया था। शुगर मिल में किसी के पास मिलने के लिए जा रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से विकास की मौत हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

04:49 PM, 11-Mar-2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से निकल गए हैं।
04:04 PM, 11-Mar-2023
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र नेता हर्ष ढाका ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, गिरफ्तार
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र नेता हर्ष ढाका निवासी ढिकोली, बागपत ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया है। गेट पर तैनात पुलिस फोर्स ने हर्ष ढाका को गिरफ्तार कर मेडिकल थाने भेज दिया है।
बताया गया कि छात्र नेता हर्ष छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। उन्होंने छात्र संघ का चुनाव कराने की मांग की है। जिसका सरकार विरोध कर रही है। इसको लेकर ही हर्ष ढाका ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने का प्लान बनाया था।
गेट पर तैनात सीओ कोतवाली अरविंद कुमार राय का कहना है कि हर्ष ढाका को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकारी कार्य में बाधा और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

04:02 PM, 11-Mar-2023
उप-राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर द्वारा सीसीएसयू खेल मैदान से रवाना हो गए हैं।
03:26 PM, 11-Mar-2023
उन्होंने कहा कि जब हालात दूसरे थे, पुलिसकर्मियों को डराया जाता था। लेकिन आज हालात अलग है, पुलिसकर्मी सही तरीके से काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सदन में अपने मन की बात खुलकर रखें। उन्होंने कहा कि मैं मेरठ से पॉजिविटी लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो भी उत्तर प्रदेश में रह रहा है, वह बहुत गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत विश्वगुरु होगा।

03:11 PM, 11-Mar-2023
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मेरा यह औपचारिक रूप से पहला आगमन है। उन्होंने कहा कि यह आगमन जीवन में हमेशा यादगार रहेगा।
उन्होंने कहा कि धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण करूं, इतनी मेरी हैसियत नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो साचा नहीं था, वह अब मुमकिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोतवाल का कार्य क्षेत्र बहुत लंबा था। उन्होंने कहा कि धन सिंह गुर्जर कोतवाल ने महान काम किया था।
उप-राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे मन में एक नाराजगी है कि हम शहीदों को क्यों भूल गए। उन्होंने कहा कि हमारे इतिहास में इनका जिक्र सही ढंग से क्यों नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व देख रहा है कि प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये से एक बहुत बड़ा ऑडिटोरियम बन रहा है। उन्होंने कहा कि जो सोचा नहीं था, वह आज आंखों के सामने पूरा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज जो सुनने को मिल रहा है, वह मन को प्रशन्न करता है। उन्होंने कहा कि आज विकास की गंगा इसी राज्य में बह रही है। लॉ ऑर्डर के मामले में उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश है।

03:05 PM, 11-Mar-2023
मेरठ में धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पहुंचे सीएम ने कहा कि क्रांतिधरा की धरती से सभी का अभिवादन करता हूं। यह सभी के लिए गौरवान्वित पल है, जब भारत माता के महान सपूत कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। उन्होंने धन सिंह कोतवाल को को कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा धन सिंह गुर्जर कोतवाल ने देश के लिए खुद को कुर्बान किया है। उन्होंने कहा कि यहां का औघड़नाथ मदिंर 1857 की क्रांति का प्रमुख केंद्र था। वहां झांसी में लक्ष्मीबाई हुंकार भर रही थी। कोई कोना ऐसा नहीं बचा था, जिसने 1857 की क्रांति में अपना योगदान न दिया हो।
उन्होंने कहा कि 1947 में भले ही हमने जन्म नहीं लिया होगा, लेकिन आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हर घर में तिरंगा लहरा रहा है।
उन्होंने कहा कि गुलामी को समाप्त करना है। पुलिस ट्रेनिंग क्षमता को तीन गुणा बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि आज साइबर क्राइम के थाने हर जगह स्थापित हो रहे हैं। पुलिस की क्षमता विस्तार को बढ़ाने के लिए राज्य स्तर पर अनेक कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज पुलिस कर्मियों को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

02:13 PM, 11-Mar-2023
शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कुछ ही देर में पहुंच रहे हैं। इससे पहले पीटीएस में पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश के राज्य ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और एमएलसी अश्वनी त्यागी समेत तमाम भाजपा नेता पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंच गए हैं।
उप-राष्ट्रपति सबसे पहले शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय परिसर में सजाए गए मंच के माध्यम से उप-राष्ट्रपति जनता को संबोधित करेंगे।
02:12 PM, 11-Mar-2023
उप-राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम योगी का काफिला सर्किट हाउस से निकल गया है।