{"_id":"6ae4f5fea74f34b6d108aead","slug":"cooperative-bank-employees-to-receive-rs-21000-for-diwali-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165433-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सहकारी बैंक कर्मियों को दिवाली पर मिलेंगे 21 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सहकारी बैंक कर्मियों को दिवाली पर मिलेंगे 21 हजार रुपये
Sat, 31 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद निदेशक व चेयरमैन। प्रवक्ता
- फोटो : File Photo
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दीपावली पर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड यमुनानगर अपने 212 कर्मचारियों को 21-21 हजार रुपये का उपहार देगा। बैंक के महाप्रबंधक से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक सभी को समान राशि दी जाएगी। इस पर बैंक करीब 44.52 लाख रुपये खर्च करेगा।
बैंक कार्यालय में शुक्रवार को चेयरमैन धर्म सिंह बंचल के नेतृत्व में निदेशक मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में बताया कि बैंक को इस वर्ष करीब 1.75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसे देखते हुए कर्मचारियों को दीपावली पर उपहार देने का फैसला लिया गया। बंचल ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत के कारण बैंक लाभ अर्जित कर रहा है।
पिछले वर्ष भी दीपावली पर सभी कर्मचारियों को 31-31 हजार रुपये दिए गए थे। बैठक में बैंक के अच्छे खाताधारकों को भी दीपावली पर उपहार देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव बैंक को प्रस्ताव भेजकर मंजूरी मांगी गई है। बैठक में जीएम सुभाष बिश्रोई, निदेशक विनोद कांबोज कांजनू, मंदीप कंदेला, अर्जुन सिंह, मनमोहन सिंह, कुसुम राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।