फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ended life by hanging with wife's dupatta

Shahjahanpur News: रोजा में करवाचौथ की रात पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

Sat, 31 Oct 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ended life by hanging with wife's dupatta
बबलू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : File Photo
रोजा (शाहजहांपुर)। आदर्श नगर काॅलोनी निवासी बबलू (32) की करवाचौथ की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव दूसरी मंजिल पर टिनशेड में पत्नी के दुपट्टे से फंदे से लटका मिला। उसके भाई कपिल ने कॉलोनी के ही दूर के रिश्ते के ममेरे भाई साजन गुप्ता समेत पांच लोगों पर बबलू की पत्नी को ले जाने और उस पर ताने कसने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कपिल ने बताया कि बबलू की शादी आठ साल पूर्व हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के गांव झरसा आलमपुर निवासी कल्पना के साथ हुई थी। बबलू के दो बेटे पांच वर्षीय आरव और एक वर्षीय कारव हैं। बबलू चार साल से पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन

करीब दो साल पूर्व रिश्ते के मामा का बेटा साजन गुप्ता भी दिल्ली में मजदूरी करने गया। आरोप है कि इस साल मार्च में बबलू और साजन के बीच कहासुनी हो गई थी। बबलू परिवार संग घर लौट आया था। आरोप लगाया कि साजन घर के बाहर चक्कर लगाता रहता था। आरोप है कि जुलाई में बबलू ने पत्नी को साजन से मोबाइल पर बात करते पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर बबलू की पत्नी ने उसे हंसिया मार दिया। बबलू बाल-बाल बच गया। करीब एक माह पूर्व बबलू की पत्नी बड़े बेटे को छोड़कर और छोटे बेटे को साथ लेकर मायके चली गई। आरोप है कि आठ अक्तूबर को कल्पना मायके गई और वहां से साजन गुप्ता के साथ चली गई।
तब कल्पना की मां रेखा गुप्ता ने थाना बेहटा गोकुल में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि उनसे रुपया भी लिया गया। साथ ही कल्पना को तलाश करने के लिए खुद गाड़ी करने के लिए कहा गया। आरोपियों के तानों से परेशान होकर भाई ने जान दे दी।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई कपिल की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में बबलू की पत्नी कल्पना, साजन, साजन की मां, सूरज और विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
भाई को चिढ़ाते थे आरोपी
कपिल गुप्ता ने बताया कि बबलू घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। आरोपी के परिवार के लोग घर के सामने से गुजरने के दौरान तंज कसते और भाई को चिढ़ाते थे। झगड़े से बचने के लिए वह चुपचाप सुन लेते थे। मां सदासुखी ने बताया कि बबलू पांच बेटों में सबसे छोटा था। बहू की हरकतों के बाद से परेशान था।

--
भाभी ने कहा-करवाचौथ की रात देवर की सास से हो रही थी बात
मृतक की भाभी रोली गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ की रात जब पूजन करने छत पर गए तो बबलू अपनी सास रेखा से मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसके बाद वह पूजा कर नीचे चले आईं। शुक्रवार सुबह बेटा, देवर को चाय देने गया तो अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की से अंदर झांका तो देखा बबलू पत्नी के दुपट्टे से लटका हुआ था।

बबलू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

बबलू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : File Photo

बबलू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

बबलू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed