{"_id":"6ae4c7851cea8ee05d0e015d","slug":"meerut-half-the-city-remained-in-darkness-for-13-hours-after-an-underground-cable-box-burnt-out-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अंडरग्राउंड केबल बॉक्स फुंकने से 13 घंटे अंधेरे में डूबा रहा आधा शहर, पानी का भी संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अंडरग्राउंड केबल बॉक्स फुंकने से 13 घंटे अंधेरे में डूबा रहा आधा शहर, पानी का भी संकट गहराया
Fri, 30 Oct 2026 10:06 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:06 PM IST
सार
बेगमपुल बिजलीघर की सप्लाई ठप होने से ब्रह्मपुरी, आबूलेन और सदर बाजार समेत दर्जनभर इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का काम प्रभावित हो गया। घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
बिजली कटौती। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में बृहस्पतिवार रात एक बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया। 33 केवी विद्युत लाइन का अंडरग्राउंड केबल बॉक्स रात 12 बजे अचानक फुंक गया, जिससे बेगमपुल बिजलीघर की पूरी आपूर्ति ठप हो गई। इस बड़े फाल्ट के कारण ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, इंद्रानगर, सदर बाजार, बेगमपुल, आबूलेन, पीएल शर्मा रोड, जवाहर क्वार्टर, कल्याणी, आदर्शनगर और बेगमबाग सहित आधा शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गया।
विज्ञापन
Trending Videos
करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर 1 बजे मुख्य लाइन तो चालू हो गई लेकिन शहर के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम 6 बजे तक बिजली वापस नहीं आ सकी। दिनभर बिजली न रहने के कारण उपभोक्ताओं को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। नगर निगम की पेयजल की अस्थायी व्यवस्था भी इस दौरान पूरी तरह चौपट रही, जिसके चलते स्थानीय निवासियों में बिजली और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अचानक बिजली गुल होने के बाद जब शुक्रवार सुबह विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, तब जाकर पता चला कि यह संकट 33 केवी लाइन में आए फाल्ट की वजह से है। विभागीय अधिकारी जल्द आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन देते रहे लेकिन घंटों की देरी के कारण दुकानों और घरों में लगे इन्वर्टर पूरी तरह ठप हो गए। इसके चलते बाजारों में कामकाज ठप पड़ गया और लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ा। दोपहर में बिजली आने पर कुछ क्षेत्रों को राहत जरूर मिली लेकिन कई व्यापारिक इलाकों में शाम 6 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
ये बोले...
भूमिगत केबल बॉक्स फुंकने की वजह से यह समस्या आई थी। मरम्मत के दौरान वैकल्पिक लाइन से बिजली आपूर्ति कराई गई और फाल्ट पूरी तरह ठीक होने के बाद सप्लाई को सामान्य कर दिया गया।
- प्रशांत सोनी, अधिशासी अभियंता (11 केवी लाइन नार्थ)

शास्त्री की कोठी पर ट्रांसफार्मर खराब, शाम तक नहीं आई बिजली
इधर शास्त्री की कोठी पर लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से स्थिति और बदतर हो गई। भाजपा आपदा राहत विभाग के महानगर संयोजक राकेश गौड़ ने बताया कि इस कारण ब्रह्मपुरी पश्चिमी, ब्रह्मपुरी पूर्वी, शास्त्री की कोठी, मास्टर कॉलोनी और इंदिरा नगर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जो शुक्रवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। लंबी कटौती के कारण यहां भी इन्वर्टर फेल हो गए और पानी का बड़ा संकट खड़ा हो गया। अधिशासी अभियंता (साउथ) डीवी सिंह ने बताया कि खराबी की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति को दोबारा सुचारू करा दिया गया है।
ये भी देखें...
मेरठ: सीसीएसयू ने 163 एलएलबी छात्रों को तीन साल तक परीक्षा से रोका, 10 दिन के भीतर कर सकेंगे अपील