{"_id":"6ae4f5e7f4d89c828d0d30c1","slug":"rs-1959-crore-credited-to-the-accounts-of-97965-farmers-in-kaithal-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157293-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल के 97,965 किसानों के खातों में पहुंचे 19.59 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल के 97,965 किसानों के खातों में पहुंचे 19.59 करोड़ रुपये
Sat, 31 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, अधिकारी व किसान। प्रवक्ता
- फोटो : File Photo
कैथल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 97 हजार 965 किसानों के बैंक खातों में 19 करोड़ 59 लाख रुपये की राशि स्थानांतरित की गई है। योजना की 24वीं किस्त जारी होने पर शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि जिले में अब तक योजना की 23 किस्तों के माध्यम से किसानों को कुल 4 अरब 93 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र किसानों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
ज्योति सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर काम कर रही है। सैनी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत कैथल जिले के 97,965 किसानों को कुल 19 करोड़ 59 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से डॉ. रविंद्र कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा मौजूद रहे। संवाद