फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   62 producers from Nainital are learning the intricacies of nursery management.

Nainital News: नैनीताल के 62 उत्पादक सीख रहे नर्सरी की बारीकियां

Sat, 31 Oct 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
62 producers from Nainital are learning the intricacies of nursery management.
नैनीताल। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ज्योलीकोट में जिले के 62 नर्सरी उत्पादकों के लिए 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया। विशेष अतिथि महेंद्र नेगी उपस्थित रहे। बागवानी विभाग की प्रोफेसर डॉ. दीपाली तिवारी पांडे ने प्रशिक्षण की रूपरेखा और इसके व्यावसायिक महत्व की जानकारी दी। केवीके के ओआईसी डॉ. संजय चौधरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण नर्सरी उत्पादकों के तकनीकी ज्ञान को उन्नत करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। 15 दिनों के दौरान देशभर के विशेषज्ञों के 27 व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से उत्पादकों को पौधों की गुणवत्ता, रोग नियंत्रण, उन्नत किस्मों के चयन और वैज्ञानिक तरीके से पौध तैयार करने की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण को व्यावहारिक बनाने के लिए प्रतिभागियों को मुक्तेश्वर स्थित सीआईटीएच, भवाली स्थित एनबीपीजीआर और पंतनगर स्थित एचआरसी, जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed