फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मवाना में पुलिस ने घरों से पकड़ा पटाखों का जखीरा, इंचोली में महिला की हत्या

Sun, 23 Jul 2023 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jul 2023 03:54 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के शामली में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ जाने से खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं लक्ष्मीपुरा गांव पर फिर से बाढ़ का संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Police caught firecrackers from houses in Mawana, Yamuna threatening again in Shamli
patakhe - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:52 PM, 23-Jul-2023
मेरठ के इंचोली थानाक्षेत्र के फिटकरी गांव के जंगल में महिला (40) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया गया कि महिला दोपहर में जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया जांच में महिला से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
01:40 PM, 23-Jul-2023
शामली जनपद में चौसाना बाढ़ प्रभावित लक्ष्मीपुरा में शनिवार की रात्रि से फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा व्याप्त हो गया है।  ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद से ड्रेनेज एवं राजस्व विभाग के अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध कर यहां से चले गए। ड्रेनेज के संसाधन भी अस्त-व्यस्त अवस्था में ठोकर संख्या एक पर पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा यमुना नदी में प्रवाहित किए गए खटोले भी क्षत-विक्षत स्थिति में हैं ।ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
11:26 AM, 23-Jul-2023

Meerut News Live: मवाना में पुलिस ने घरों से पकड़ा पटाखों का जखीरा, इंचोली में महिला की हत्या

 मवाना गांव सठला में एसडीएम व सी ओ ने आसपास की थाना पुलिस व  कयू आर डी के साथ आधा दर्जन टीम गठित कर लगभग 1 दर्जन से अधिक घरों में छापेमारी की। जहां पर 3 लोगों को हिरासत में लिया है तथा सात आठ घरों से भारी मात्रा में बने और अधबने पटाखे बरामद किए हैं ।

पहली बार गांव सठला में इतने बड़े स्तर पर पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है जिससे गांव सठला में हड़कंप मचा हुआ है । लगभग 5 घंटे तक छापेमारी की कार्रवाई की गई है। हालांकि काफी तादाद में माल गांव से निकाल दिया गया था। लगता है आतिशबाजी का काम करने वालों को पुलिस की इस कार्रवाई की पहले से भनक लग गई थी । उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव का कहना है की बरामद विस्फोटक सामग्री की लिस्ट तैयार करा कर इसको नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed