{"_id":"6af92b19a40917d47004b0c6","slug":"what-s-happening-in-indore-today-diljit-dosanjh-s-show-will-take-place-and-there-will-also-be-diwali-get-tog-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में आज क्या है खास: होगा दिलजीत दोसांज का शो, दीपावली मिलन समारोह भी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में आज क्या है खास: होगा दिलजीत दोसांज का शो, दीपावली मिलन समारोह भी होंगे
Sun, 15 Nov 2026 09:16 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:16 AM IST
सार
दीपावली के बाद आने वाले रविवार को इंदौर में कई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक आयोजन होने जा रहे हैं। छठ पर्व पर रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए शहर में कई जगह कुंड बनाए गए हैं। सुधासागर महाराज रविवार को दलालबाग से विहार करेंगे।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विज्ञापन
- दशहरा मैदान पर रविवार को 32 फीट ऊंचे बालाजी स्वरूप विराजमान हैं। उन्हें 56 भोग लगाए जाएंगे। महोत्सव शाम छह बजे शुरू होगा। साढ़े छह बजे महाआरती होगी और फिर भोजन होगा।
- दिलजीत दोसांझ का इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर शो होगा। शाम सात बजे होने वाले इस शो के लिए 25 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
- नागर ब्राह्मण समाज का अन्नकूट भी होगा। सुबह साढ़े नौ बजे शिवलिंग का अभिषेक होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
- इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर सुबह 11 बजे बिरसा मुंडा जयंती मनाई जाएगी। चौराहे पर स्थित टंट्या मामा की प्रतिमा के पास आयोजन होगा।
- इंदौर में वेदमूर्ति देवव्रत रेखे के नागरिक अभिनंदन के पहले शोभायात्रा सुबह साढ़े दस बजे गांधी हाॅल से शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर साढ़े 12 बजे नागरिक अभिनंदन होगा।
विज्ञापन

