Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohtang snowfall tourists rescue 15 chandra valley shimla rain

हिमाचल: बर्फबारी के बाद रोहतांग पर्यटकों से गुलजार, चंद्रा घाटी में फंसे 15 पर्यटक रेस्क्यू; शिमला में बारिश

Sun, 15 Nov 2026 09:26 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/केलांग/सिस्सू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/केलांग/सिस्सू। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 15 Nov 2026 09:26 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद पर्यटन गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। चंद्रा घाटी में फंसे 15 पर्यटकों को सिस्सू पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया और बीआरओ ने प्रमुख मार्ग बहाल कर दिए हैं। रविवार सुबह राजधानी शिमला में बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
rohtang snowfall tourists rescue 15 chandra valley shimla rain
मौसम खुलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक रोहतांग दर्रा पहुंचे। उन्होंने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। लाहौल-स्पीति में 13 नवंबर को हुई भारी बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा पर्यटकों से गुलजार हो गया है। वहीं, चंद्रा घाटी में सड़क पर फंसे 15 पर्यटकों को सिस्सू पुलिस की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। रविवार सुबह राजधानी शिमला में भी बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

चंद्रा घाटी में फंसे 15 पर्यटकों को पुलिस ने बचाया
लाहौल-स्पीति की चंद्रा घाटी में खराब मौसम और सड़क पर बर्फ जमने के कारण पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। 13 नवंबर को हुई भारी बर्फबारी के बीच 15 पर्यटक सड़क पर फंस गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस थाना सिस्सू की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू किए गए पर्यटकों में 12 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को सड़क पर फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्गम और विषम मौसमी परिस्थितियों के बावजूद पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है।
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा बहाल, पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी
बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत वादियों का नजारा देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के बाद पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, शुक्रवार को बर्फबारी के कारण बंद हुए मनाली-लेह, दारचा-शिंकुला और दारचा-बारालाचा मार्ग शनिवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिए गए। मौसम साफ होने के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दोनों दर्रों से यातायात की अनुमति दी।

हालांकि, फिलहाल फोर बाई फोर और दोपहिया वाहनों को ही टायरों पर चेन लगाकर सफर करने की अनुमति है। 13 नवंबर को हुई बर्फबारी के कारण यातायात बंद होने से लेह और जांस्कर की ओर जाने वाले कई वाहन रास्ते में फंस गए थे। शनिवार को बीआरओ ने सड़कों से बर्फ हटाकर यातायात बहाल किया, जिसके बाद पर्यटक वाहन भी लेह और जांस्कर की ओर रवाना हुए। लाहौल-स्पीति पुलिस ने वाहन चालकों को दर्रों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

कुकुमसेरी में माइनस 2.9 डिग्री पहुंचा पारा
बर्फबारी के चलते प्रदेश के जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार रात कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ताबो में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री, कल्पा में 1.8 डिग्री और मनाली में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कुफरी में 7.6, मंडी में 9.2, सोलन में 9.6, धर्मशाला में 10.0, कांगड़ा में 10.8, ऊना और शिमला में 11.0 तथा नाहन में 11.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रविवार सुबह शिमला में बारिश, मौसम में बढ़ी ठंडक
प्रदेश में मौसम का असर रविवार सुबह भी देखने को मिला। राजधानी शिमला में सुबह बारिश हुई, जिससे तापमान में ठंडक महसूस की गई। इससे पहले शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप खिली थी और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। सोमवार से प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर बना रह सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
 
स्थान अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ऊना 32.2
बिलासपुर 28.0
कांगड़ा 27.4
मंडी 27.0
सोलन 25.6
धर्मशाला 24.0
नाहन 23.0
शिमला 18.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed