फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Accident Live: सीएम योगी बोले- ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बनेगी एसओपी; सामने आई घायलों की सूची

Thu, 04 Jul 2024 02:08 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 04 Jul 2024 02:08 AM IST
खास बातें

Hathras Satsang Stampede News Live: यूपी के हाथरस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां फुलराई गांव में साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था।। सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए 121 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Hathras Stampede Incident Stampede broke out during satsang in Hathras
नारायण साकार हरि महाराज उर्फ भोले बाबा - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

02:08 AM, 04-Jul-2024

पीड़ितों से मिले अलीगढ़ के सांसद गौतम

अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने बागला संयुक्त जिला अस्पताल में हाथरस भगदड़ के पीड़ितों से मुलाकात की। गौतम ने कहा कि घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री भी आये थे। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारियां की जा रही हैं।  यदि वे दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
01:33 AM, 04-Jul-2024

नहीं मिले बाबा 

भोले बाबा के आश्रम के बाहर पुलिस की तैनाती पर डीएसपी मैनपुरी सुनील कुमार ने कहा कि आश्रम के अंदर 40-50 सेवादार हैं। वह ('भोले बाबा') अंदर नहीं हैं, न तो वह कल थे और न ही वह आज हैं। 
विज्ञापन
01:29 AM, 04-Jul-2024

राम कुटीर में बाबा की तलाश

मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में 'भोले बाबा' की तलाश के लिए अभियान चल रहा है। 2 जुलाई को हाथरस में आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। 
 
11:44 PM, 03-Jul-2024
हाथरस हादसे में सामने आई घायलों की सूची, यहां देखें नाम
10:12 PM, 03-Jul-2024
भोले बाबा ने वकील एपी सिंह को किया अधिकृत
यूपी के हाथरस में साकार विश्व हरि के समागम में भगदड़ से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद बाबा मैनपुरी जिले के बिछवां स्थित आश्रम में आकर छिप गया। 29 घंटे के इंतजार के बाद बाबा का पहला बयान सामने आया है। बाबा ने चिट्ठी जारी करके मृतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं होने की बात कही। घटना के बाद ये पहली बार है जब बाबा का कोई बयान सामने आया है। वहीं ये भी साफ हो गया है कि बाबा बिछवां स्थित आश्रम में ही रुका हुआ है। 
10:11 PM, 03-Jul-2024
121 श्रद्धालुओं की मौत की सीएम योगी ने की पुष्टि
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिकंदराराऊ हादसे के बाद प्राथमिकता के आधार पर राहत-बचाव कार्य जारी हैं। अब तक 121 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जिनमें से 106 की पहचान यूपी के 17 जिलों के निवासियों के रूप में, जबकि 6 देश के अलग-अलग प्रांतों के निवासी हैं। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं। इन सभी को राज्य-केंद्र सरकार मिलकर मुआवजा देगी। इस हादसे में अब तक 38 लोग घायल हैं, जो सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद हाथरस के जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना है। चश्मदीद घायलों से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:05 PM, 03-Jul-2024
हाथरस भगदड़ मामले की जांच करेंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज
हाथरस भगदड़ मामले पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। आयोग दो जुलाई को हुई घटना की जांच करेगा और जांच के बाद राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेगा।
09:12 PM, 03-Jul-2024
सीएम योगी बोले- ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बनेगी एसओपी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हाथरस कांड जैसी घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए राज्य सरकार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाएगी। उन्होंने बुधवार को हाथरस में घटना स्थल का दौरा करने के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं को देखते हुए सरकार ने मामले की न्यायिक जांच कराने के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए एसओपी बनाने का निर्णय लिया है।
09:10 PM, 03-Jul-2024
आश्रम में नजरबंद हैं बाबा
हाथरस में हुए हादसे के बाद मंगलवार देर रात भोले बाबा मैनपुरी के बिछवां कस्बा स्थित अपने आश्रम पर पहुंचे। तभी से पुलिस ने आश्रम की किलेबंदी कर दी। बाबा को पुलिस पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। हालांकि आश्रम के अंदर बाबा की मौजूदगी से पुलिस इन्कार कर रही है। इसके बाद भी लगातार आश्रम के आसपास लगातार पुलिस की संख्या बढ़ती गई। 
07:23 PM, 03-Jul-2024
हाथरस हादसे पर बाबा का आया पहला बयान
हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ अंतर्गत फुलरई मुगलगढ़ी गांव में सत्संग के दौरान भगदड़ को लेकर साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है। साकार हरि बाबा ने कहा है कि मैं पहले ही वहां से चला गया था। उन्होंने इस हादसे के पीछे आयोजकों को जिम्मेदार बताया है। साथ ही उन्होंने घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed