फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three friends accused of murdering a young man and dumping his body into the Ganges.

Hapur News: तीन दोस्तों पर हत्या कर युवक का शव गंगा में बहाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three friends accused of murdering a young man and dumping his body into the Ganges.
एसपी कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे गांव सलोनी के ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी निवासी काफी संख्या में लोग सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां गांव निवासी योगेंद्र ने एसपी से शिकायत करते हुए तीन युवकों पर हत्या कर उनके पुत्र को गंगा में बहाने का आरोप लगाया है। 30 अगस्त को उनके पुत्र का शव जल्लोपुरा पुलिस चौकी जिला अमरोहा क्षेत्र में गंगा किनारे पड़ा मिला था। एसपी ने स्थानीय पुलिस को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

योगेंद्र ने शिकायत में बताया कि 27 अगस्त की रात करीब नौ बजे उनके गांव के रहने वाले दो युवक व गांव निवासी रमपुरा जिला बुलंदशहर निवासी एक युवक उनके पुत्र मनीष (28) को गंगा स्नान कराने के लिए बाइक से ले गए थे। 28 अगस्त की सुबह तक उनका पुत्र घर नहीं पहुंचा। इसके बाद वह परिजनों के साथ युवकों के घर पहुंचे और पुत्र की जानकारी की। युवक ने हमें पता नहीं है कि उनका पुत्र कहां है खुद जाकर ढूंढ लेने की बात उनसे कही।
विज्ञापन

30 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र मनीष का शव जिला अमरोहा के जल्लोपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में गंगा किनारे पड़ा मिला। यहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई थी। इसके बाद वह परिजनों के साथ ब्रजघाट पहुंचे और यहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान 28 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे एक फुटेज में उनका पुत्र तीनों युवकों के साथ एक चबूतरे पर टहलता हुए दिखाई दे रहा था। इसके बाद देर रात करीब पौने एक बजे एक फुटेज में केवल तीन युवक ही वापस निकलते हुए दिखाई दे रहे थे और उनका पुत्र उनके साथ नहीं था। उन्होंने बताया कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि तीनों युवकों ने हत्या कर उनके पुत्र का शव गंगा में बहा दिया था। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस को मामले में निष्पक्ष व गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed