फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Increased prices of dry fruits

हाथरस: सूखे मेवों के बढ़े दामों ने बिगाड़ा बजट, दाम बढ़ने से मिठाई कारोबार भी प्रभावित

Mon, 07 Sep 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 02:25 AM IST
सार

सूखे मेवों की कीमतों में तेजी का असर मिठाई कारोबार पर भी पड़ रहा है। त्योहार और सहालग के दौरान काजू-बादाम की खपत बढ़ने से दुकानदारों की लागत बढ़ गई है।

विज्ञापन
Increased prices of dry fruits
दुकान पर बिक्री के लिए रखी मेवा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

त्योहार और सहालग के सीजन से पहले सूखे मेवों के दामों में तेजी आ गई है। काजू, बादाम, पिस्ता और सूखे गोले की बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ताओं के साथ मिठाई कारोबारियों और घर का बजट प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार आर्यन अग्रवाल, संजय कुमार व ऋषभ ने बताया कि काजू के भाव बढ़ने की मुख्य वजह नई फसल आने से पहले बाजार में आपूर्ति की कमी है। नई फसल आने के बाद कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बादाम और पिस्ता में रिकॉर्ड तेजी का कारण खाड़ी देशों में जारी युद्ध के हालात बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले बादाम 1200 रुपये किलो तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


वर्तमान में काजू 850 से बढ़कर 950 रुपये, बादाम 850 से 1080 रुपये और पिस्ता 1250 से 1600 रुपये किलो बिक रहा है। सूखा गोला भी 340 रुपये से बढ़कर 450 रुपये किलो हो गया है। कारोबारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में मांग बढ़ने से बाजार पर दबाव और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाम बढ़ने से मिठाई कारोबार प्रभावित
सूखे मेवों की कीमतों में तेजी का असर मिठाई कारोबार पर भी पड़ रहा है। त्योहार और सहालग के दौरान काजू-बादाम की खपत बढ़ने से दुकानदारों की लागत बढ़ गई है। इसका असर मिठाइयों की कीमतों पर भी पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed