{"_id":"6a9ee2fba51791b0c706c7a5","slug":"immediate-action-on-the-appeal-of-the-girls-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: मासूम बच्चियों ने लगाई डीएम साहब से गुहार, खंभे को सही करने दौड़े अफसर, ढीले तारों को कराया ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: मासूम बच्चियों ने लगाई डीएम साहब से गुहार, खंभे को सही करने दौड़े अफसर, ढीले तारों को कराया ठीक
Mon, 07 Sep 2026 09:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:45 PM IST
सार
बिजली के खंभे में करंट को लेकर दो बच्चियों ने हाथरस डीएम से गुहार लगाई थी। जिसके बाद बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मर और खंभे से चिंगारी निकलने की वजह बने ढीले तारों को कसकर दुरुस्त किया। साथ ही बारिश और नमी के दौरान खंभे में करंट उतरने का खतरा रोकने के लिए लोहे के पूरे खंभे को सुरक्षा की दृष्टि से प्लास्टिक से रैप कर दिया।
विज्ञापन
बिजली के खंभे को प्लास्टिक कवर करते बिजली कर्मी
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के ढकपुरा रोड स्थित शिव मंदिर के बाहर बिजली खंभे में करंट उतरने और आग लगने की समस्या पर विद्युत विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। रविवार को दो मासूम बच्चियों द्वारा जिलाधिकारी से हाथ जोड़कर गुहार लगाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी की इस खबर को अमर उजाला ने भी प्रकाशित किया। इसके बाद सोमवार सुबह विभागीय टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य कराया। विद्युत नगरीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने तड़के ही टेक्निकल टीम को ढकपुरा रोड की पुलिया के पास भेजा। टीम ने ट्रांसफॉर्मर और खंभे से चिंगारी निकलने की वजह बने ढीले तारों को कसकर दुरुस्त किया।
विज्ञापन
साथ ही बारिश और नमी के दौरान खंभे में करंट उतरने का खतरा रोकने के लिए लोहे के पूरे खंभे को सुरक्षा की दृष्टि से प्लास्टिक से रैप कर दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्थानीय लोगों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन