फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brake pressure dropped at Harak Singh turn; bus brought to a halt with the help of a truck.

Chamba News: हरक सिंह मोड़ पर ब्रेक प्रेशर डाउन, ट्रक की मदद से रुकी बस

Mon, 07 Sep 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Brake pressure dropped at Harak Singh turn; bus brought to a halt with the help of a truck.
बनीखेत बाजार के पास ओवरटेक कर रहे ट्रक की वजह से टला बड़ा हादसा
विज्ञापन

घंटों तीखे मोड़ पर खड़ी रही बस, राहगीरों और वाहन चालकों को हुई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत बाजार में हरक सिंह मोड़ के पास सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पंजाब रोडवेज की बस ब्रेक प्रेशर डाउन होने से अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़कने लगी।
पठानकोट से चंबा जा रही बस के साथ हुए इस घटनाक्रम में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। संयोग से बस को ओवरटेक कर रहा एक ट्रक उसके पास था, जिसकी मदद से बस पीछे जाते-जाते रुक गई।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों अनूप कुमार, नीरज कुमार, लक्ष्मण सिंह, सरोज देवी, निक्का राम और सुलेखा आदि ने बताया कि यदि बस समय रहते नहीं रुकती तो वह पीछे की ओर जाकर पैदल राहगीरों और सड़क किनारे स्थित दुकानों को चपेट में ले सकती थी। इससे जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस खराब होने के बाद वह तीखे मोड़ के बीच सड़क पर घंटों तक खड़ी रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई और यातायात भी प्रभावित रहा। घटनास्थल के आसपास तीन मॉल, दुकानें, इमारतें, होटल और रेस्तरां हैं। मणिमहेश यात्रा के चलते इन दिनों इस मार्ग पर श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही भी बढ़ी हुई है। ऐसे में बस के बीच सड़क खड़े रहने से यातायात दबाव और बढ़ गया।

समाचार लिखे जाने तक बस को हटाया नहीं जा सका था। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि यातायात सुचारु रखने के लिए थाना प्रभारी डलहौजी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed