UP Board Result 2025: इंटर में प्रदेश के टॉप टेन में बरेली की तीन छात्राएं, यहां देखें मंडल के टॉपर्स की सूची
UPMSP UP Board Class 10th 12th Result Live Updates: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार दोपहर साढ़े बजे घोषित कर दिया गया। विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com/results पर जाकर बिना किसी असुविधा के सबसे तेज रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
शाहजहांपुर जिले में इंटर की परीक्षा में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आशीष श्रीवास्तव ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 460 यानी 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में पं. रामनाथ मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल, चिलौआ, अल्हागंज के छात्र अभय प्रताप सिंह ने 600 में से 568 अंक हासिल किए हैं। उन्हें 94.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2025 की परीक्षा को 24 फरवरी से 12 मार्च के मध्य 126 केंद्रों पर कराया गया था। दसवीं में 41110 और बारहवीं में 37811 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
बदायूं के श्रीराम सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी ने 94.20 प्रतिशत अंक पाकर इंटर में जिला टॉप किया है। इसी के साथ ही बिल्सी के भूदेवी इंटर कॉलेज के छात्र अहमद रजा ने 91.60 अंक पाकर दूसरा व द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कनिष्क ने 91.00 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान पाया है।
हाईस्कूल में द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज के नमन पाठक 94.33 अंक पाकर जिला टॉपर बने हैं। शिवदेवी इंटर कॉलेज की स्वांति राजपूत ने 93.83 अंक पाकर दूसरा व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी के सिद्धांत दुबे ने 93.33 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान पाया है।
पीलीभीत में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर के चित्रांक देव शर्मा ने हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के ललित कुमार ने इंटर में जिला टॉप किया है।
बरेली में हाईस्कूल के टॉपर
टॉपर अंक प्रतिशत
प्रशंसा 576/600 96.00
कृष्ण कुमार 575/600 95.83
शेखर राठौर 573/600 95.50
आर्यन शाक्य 571/600 95.17
आयुष गुप्ता 568/600 94.67
कोमल 567/600 94.50
आख्या गंगवार 565/600 94.17
मनीषिका वशिष्ट 562/600 93.67
संजू 561/600 93.50
कविता पटेल 559/600 93.17
बरेली के सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने इंटर में प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। इंटर की छात्रा तुबा खान ने 500 में से 480 नंबर लाकर बरेली मंडल में टॉप किया है। प्रदेश में इनका पांचवां स्थान रहा है।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए य़हां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए य़हां क्लिक करें
24 फरवरी से शुरू हुईं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुई थी। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। बरेली मंडल के बरेली में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, बदायूं में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, शाहजहांपुर में दो हाईस्कूल व चार इंटर समेत छह और पीलीभीत में एक हाईस्कूल व एक इंटर समेत कुल दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।
शाहजहांपुर में सीसीटीवी की निगरानी के बीच 126 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इसके लिए 78921 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 41,110 और इंटरमीडिएट 37,811 परीक्षार्थी शामिल हैं। आज इन इंतजाम खत्म हो जाएगा।
पीलीभीत जिले में 70 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई गई थीं। इसके लिए हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर 42 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे।
बदायूं जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 100 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 35834 और इंटर के 32013 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले में कड़ी निगरानी के लिए परीक्षा कराई गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.