Live
Dev Deepawali in Varanasi Live: स्वर्ग सी सजी काशी, दीयों से जगमगाए 84 घाट; उमड़ा आस्था का सैलाब
{"_id":"6b057a8be91bd95bbd0c4153","slug":"dev-deepawali-in-kashi-84-ganga-ghats-illuminated-with-lamps-massive-crowds-gather-at-riverfront-see-photos-2026-11-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali in Varanasi Live: स्वर्ग सी सजी काशी, दीयों से जगमगाए 84 घाट; उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 24 Nov 2026 05:51 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:51 PM IST
खास बातें
काशी में देव दीपावली की अलौकिक छटा देखते ही बन रही है। गंगा के तट पर आस्था, अध्यात्म और उत्सव का अद्भुत संगम नजर आ रहा है। शाम ढलने के साथ ही गंगा आरती के साक्षी बनने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुभ मुहूर्त में 21 लाख दीयों से पूरे 84 घाट रोशनी से जगमगा उठे। नमो घाट पर कार्यक्रम की शुरुआत हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ हुई। तस्वीरों में देखें पल- पल की अपडेट
विज्ञापन
काशी में भव्य देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:48 PM, 24-Nov-2026
झालरों से सजा राजघाट पुल
राजघाट पुल के पिलरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया, जो रोशनी के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। गंगा की लहरों में झिलमिलाते दीपों और जगमगाते पुल का दृश्य देखने के लिए लोग ठहरते नजर आए। पूरी काशी दीपों की रोशनी में नहाई नजर आई।
05:46 PM, 24-Nov-2026
गंगा के दोनों तटों पर दीपों की रोशनी से जगमगाई काशी
वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा के दोनों तट दीपों की असंख्य रोशनी से जगमगा उठे। गंगा के उस पार से लेकर शहर के घाटों तक दीपों की कतारों ने अद्भुत छटा बिखेरी। नमो घाट के सामने गंगा पार का नजारा भी बेहद आकर्षक दिखा।
विज्ञापन
05:43 PM, 24-Nov-2026
दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे मनोज तिवारी
देव दीपावली के अवसर पर दशाश्वमेध घाट सांसद व भजन गायक मनोज तिवारी पहुंचे। घाट पर महाआरती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है।05:41 PM, 24-Nov-2026
हरिश्चंद्र घाट उमड़े श्रद्धालु
देव दीपावली के अवसर पर काशी की दिव्यता और भव्यता देखने के लिए हरिश्चंद्र घाट पर भारी भीड़ रही। पूरे घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
05:29 PM, 24-Nov-2026
दुल्हन की तरह सजी काशी
देव दीपावली पर काशी दुल्हन की तरह सजी है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर- हर महादेव से काशी के घाट और कुंड गूंज रहे हैं।
05:12 PM, 24-Nov-2026
नमो घाट पर श्रद्धालुओं के स्वागत में बिछाया गया रेड कारपेट
देव दीपावली पर नमो घाट पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया था। घाट को गेंदे के फूलों की मालाओं से सजाया गया। सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी करा रहा है। घाट पर सजावट से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 300 कर्मचारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:10 PM, 24-Nov-2026
सीढ़ियों पर मिट्टी के दिए सजाए गए
घाटों की सीढ़ियों पर मिट्टी के दिए सजाए गए हैं। इन दीयों से विभिन्न प्रकार की आकर्षक आकृतियां बनाई गई। कहीं 'ओम' की पवित्र आकृति उकेरी गई। वहीं, कुछ स्थानों पर 'स्वास्तिक' के शुभ प्रतीक बनाए गए। लाखों की संख्या में आए पर्यटक इन दीयों को पूरे भक्ति भाव से सजाने में जुटे रहे।
05:10 PM, 24-Nov-2026
नौका विहार का अद्भुत दृश्य
गंगा की लहरों पर सैकड़ों छोटी-बड़ी नावें पर्यटकों को लेकर चल रही थीं। नावों पर सवार लोग गंगा के बीच से रोशनी में नहाए घाटों की खूबसूरती निहार रहे थे। नौका विहार करते पर्यटक इस अलौकिक दृश्य को अपने चल दूरभाष कैमरों में कैद कर रहे थे। पानी में झिलमिलाती रोशनी और घाटों पर उमड़ा जनसैलाब काशी की देव दिवाली को भव्य स्वरूप दे रहा था। जैसे-जैसे शाम गहराती गई, घाटों की रौनक और भी बढ़ती गई, सभी को भव्य आरती का इंतजार था।
05:09 PM, 24-Nov-2026
घाटों पर जनसैलाब
दशाश्वमेध घाट ही नहीं, मानमंदिर घाट, ललिता घाट और पंचगंगा घाट पर भी भीड़ थी। गंगा किनारे के अन्य प्रमुख घाटों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार के साथ पहुंचे पर्यटक इस अद्भुत नजारे को चल दूरभाष कैमरों में कैद कर रहे थे। श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और आरती की प्रतीक्षा में बैठे थे। घाटों की सीढ़ियों से लेकर ऊपरी हिस्सों तक लोगों की चहल-पहल बनी हुई थी।
05:09 PM, 24-Nov-2026
काशी में देवताओं के दीपोत्सव मनाने की है मान्यता
गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे (बाबू महाराज) ने बताया कि इस पावन पर्व पर देवताओं के काशी में दीपोत्सव मनाने की मान्यता है। गंगा तट पर गूंजते भक्ति गीत और संगीत वातावरण को और भक्तिमय बना रहे थे। श्रद्धालु गंगा आरती की भव्यता देखने के लिए अपने स्थान सुरक्षित कर रहे थे।
