UPMSP UP Board 10th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं के परिणाम 25 अप्रैल 2025 को घोषित किए गए। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा ऑनलाइन मोड में की गई। छात्र अपना रिजल्ट
अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। 10वीं कक्षा में कुल 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुईं। जालौना के यश प्रताप सिंह ने 97.20% अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है।
UP Board Topper List: 10वीं-12वीं के टॉपर्स में बेटियों ने मारी बाजी, देखें बारह सबसे मेधावी छात्रों की सूची
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को
रोल नंबर की आवश्यकता होगी। पिछले साल यूपीएमएसपी ने
20 अप्रैल, 2024 को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया था।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल
54,32,519 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से
हाईस्कूल की परीक्षा के लिए
कुल 27,32,216 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा के आयोजन के लिए
कुल 8,140 केंद्रों की स्थापना की गई।
UPMSP UP Board 10th Passing Marks 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल पासिंग मार्क्स
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों प्रत्येक विषय में और समग्र 33 से 40 प्रतिशत के बीच अंक हासिल करने होंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले छात्र विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित विभिन्न धाराओं में कक्षा 11वीं में दाखिला लेंगे।
UPMSP High School Result 2025 Download: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम डाउनलोड करने के चरण
- अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम अनुभाग में जाएं।
- यूपी बोर्ड परिणाम पृष्ठ पर जाएं।
- यूपी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और परिणाम की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम सहेजें।
परिणाम घोषित होने के बाद यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए भी अनुरोध कर सकता है। इसके लिए छात्रों को प्रति पेपर के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का विकल्प परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
UPMSP UP Board 10th Compartment Exam 2025: कंपार्टमेंट परीक्षा
जो छात्र एक या दो विषय पास नहीं कर पाए हैं, वे कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन मुख्य परीक्षा के परिणामों की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद किया जाता है, जिसका परिणाम कुछ दिनों बाद घोषित कर दिया जाता है।
पिछले वर्ष (2024) यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 29 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था और तकरीबन 27 लाख परीक्षा में उपस्थित हुए। 2024 में हाई स्कूल के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 प्रतिशत दर्ज किया गया था। जहां 86.05 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की, वहीं परीक्षा पास करने वाली लड़कियों का प्रतिशत 93.40 था।
यूपी बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं के लिए पिछले वर्षों के आंकड़े
| वर्ष |
कुल छात्र |
उत्तीर्ण % |
| 2023 |
28,63,621 |
89.78% |
| 2022 |
25,20,634 |
88.18% |
| 2021 |
29,82,055 |
99.53% |
| 2020 |
27,72,656 |
83% |
| 2019 |
32,95,602 |
80.06% |
| 2018 |
36,55,691 |
75.16% |
| 2017 |
34,05,571 |
81.18% |
| 2016 |
37,49,977 |
87.66% |
| 2015 |
34,98,430 |
89.19% |
UP Board High School Topper List 2024: पिछले वर्ष की टॉपर लिस्ट
पिछले वर्ष की यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में प्राची निगम ने टॉप किया था। प्राची ने 600 में से 591 अंक हासिल कर हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था।
| रैंक |
टॉपर्स का नाम |
प्राप्तांक (600 में से) |
| 1 |
प्राची निगम |
591 |
| 2 |
दीपिका सोनकर |
590 |
| 3 |
नविका सिंह |
588 |
| 3 |
स्वाति सिंह |
588 |
| 3 |
दीपांशी सिंह सेंगर |
588 |
UP Board Overview: यूपी बोर्ड अवलोकन
बोर्ड का नाम: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
स्थापना वर्ष: 1921
मुख्यालय: प्रयागराज
परीक्षा का नाम: यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025
परीक्षा तिथि: फरवरी-मार्च 2025
शैक्षणिक सत्र: 2024-25
यूपी बोर्ड परिणाम का नाम: यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025
यूपी बोर्ड परिणाम तिथि: 25 अप्रैल 2025
UP Board 10th Result 2025 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यूपी बोर्ड (UPMSP) हाईस्कूल परीक्षा 2025 के नतीजे कब घोषित करेगा?
यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल 2025 को हाईस्कूल परीक्षा के नतीजों की घोषणा की।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा की मार्कशीट 2025 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
छात्र ऊपर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करके 2025 के लिए अपनी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां देख सकता हूं?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है।
10वीं का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए हाईस्कूल के छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम अनुभाग पर जाना होगा और मांगे गए विवरण दर्ज करने होंगे। इसके बाद परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा। यहीं पर आपको अपना स्कोरकार्ड/मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा, जिसपर क्लिक करके आप अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम की घोषणा के बाद आगे क्या?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करना और प्रिंट करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, छात्रों को संबंधित स्कूल अधिकारियों से मूल मार्कशीट प्राप्त करना आवश्यक है, क्योंकि ऑनलाइन स्कोरकार्ड वैध प्रमाण के रूप में काम नहीं करते हैं।