फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Bareilly: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, भगवा रथ से तय की 1.2 किमी की दूरी, सीएम रहे मौजूद

Fri, 26 Apr 2024 07:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 07:53 PM IST
खास बातें

PM Modi Roadshow in Up Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। बरेली में नरेंद्र मोदी का यह पहला रोड शो था। रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Updates PM Modi Raodshow in Barelilly Uttar Pradesh News in Hindi
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:01 PM, 26-Apr-2024
पीएम मोदी का रोड शो स्वयंवर बरातघर से शुरू हुआ था, जो शिवाजी चौक होते हुए शहीद स्तंभ पर पहुंचा, यहां सात 7:45 बजे रोड शो का समापन हुआ। 
08:51 PM, 26-Apr-2024
रोड शो का मार्ग रहा भगवामय 
रोड शो के रूट पर दोनों तरफ समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कई जगह मंच बनाए गए, जहां से लोगों ने पुष्पवर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड शो का मार्ग पूरी तरह भगवामय दिखा। 
विज्ञापन
08:38 PM, 26-Apr-2024
लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत 
पीएम मोदी ने रोड शो के दौरान करीब 1.2 किमी की दूरी तय की। इस दौरान वह लगातार कमल के फूलनुमा लाइट हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। कई जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने उनका स्वागत किया। 
08:25 PM, 26-Apr-2024
बटुकों ने स्वस्ति वाचन से किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान 21 बटुकों ने स्वस्ति वाचन ऋग्वेद के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान मंत्रोच्चार और डमरू की ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा। 
08:22 PM, 26-Apr-2024
बरेली जिले के सभी जनप्रतिनिधि रोड शो का हिस्सा नहीं बन सके। इन्हें बैरियर लगाकर रोक दिया गया। इन्होंने आम लोगों की तरह खड़े होकर पीएम मोदी का रोड शो देखना पड़ा। 
08:15 PM, 26-Apr-2024
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
रोड शो में पीएम मोदी के हाथ में एक टॉर्च नुमा कमल का फूल रहा, जिसे वह लगातार हिलाते जनता का अभिवादन करते रहे। रोड शो देखने के लिए जुटे समर्थक मोबाइल फोन से इन पलों को रिकॉर्ड करने में जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:12 PM, 26-Apr-2024
बरेली के राजेंद्र नगर में शाम सात बजे पीएम मोदी का रोड शो स्वयंवर बरातघर से शुरू हुआ। भगवा रथ पर उनके साथ सीएम योगी और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार भी मौजूद रहे। 
07:49 PM, 26-Apr-2024
फूलों से सजाया गया रोड शो का वाहन - फोटो : अमर उजाला
शंखनाद से सीएम योगी का स्वागत 
सीएम योगी आदित्यनाथ शाम करीब 6:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेए। शंख ध्वनि से उनका स्वागत किया गया। रोड शो में जिस वाहन पर पीएम मोदी सवार हुए, उसे फूलों से सजाया गया। 
07:37 PM, 26-Apr-2024
सुरक्षा चाक चौबंद 
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। 223 प्वाइंट बनाकर तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस ने 117 प्वाइंट बनाकर बैरिकेडिंग की।
07:34 PM, 26-Apr-2024
घरों के बाहर लिखवाया जय श्रीराम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो जिस तरफ से गुजरा, उस तरफ घरों व दुकानों के बाहर जय श्रीराम लिखवाया गया। इसके साथ ही भगवा झंडे व नाथ नगरी के पोस्टर लगवाए गए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed