{"_id":"6aac47c37aa467fb4f0b4405","slug":"gang-of-high-tension-wire-thieves-busted-after-scanning-footage-from-300-cameras-three-arrested-agra-news-c-421-1-khe1002-17390-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 300 कैमरों की फुटेज खंगाल किया हाईटेंशन तार चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 300 कैमरों की फुटेज खंगाल किया हाईटेंशन तार चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव-गांव समाधि के पास बीती सात सितंबर को निर्माणाधीन घिरोर-दौसा हाईटेंशन लाइन का करीब 1700 मीटर एलिम्युनियम तार चोरी की वारदात का बृहस्पतिवार को खेरागढ़ पुलिस, सर्विलांस, एसओजी की संयुक्त टीम ने कर दिया। पुलिस टीम ने भिलावली मोड़ के पास बुरहरा जाने वाली सड़क से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से महिंद्रा मैक्स पिकअप, चोरी के तार का एक बंडल, 2.80 लाख रुपये, तमंचा-कारतूस और तार काटने के औजार बरामद किए हैं।
डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार सिंह ने बताया घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के अलावा आगरा से राजस्थान के अलवर और कोटपुतली क्षेत्र तक करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर हुकुम चंद्र उर्फ गोलू, संदीप, सचिन निवासीगण नागाजी वार्ड 44 कोटपुतली, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल कंपनी के पूर्व कर्मचारी नवेद, जाकिर, निसामुद्दीन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी अभियुक्तों ने मिलकर करीब 2760 किग्रा तार चोरी किया था।
अभियुक्त हुकुम सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसकी कोटपुतली में बालाजी एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। वह कबाड़ा की खरीद फरोख्त का काम करता है। सचिन और संदीप उसके लिए कबाड़े का काम करते हैं। वह फेरी लगाकर कबाड़ा खरीद कर उसके यहां माल लाकर देते हैं। बताया कि वह लोगों को धमकाने के लिए तमंचा रखता था। चोरी किए गए तार को अपने यहां गलाकर करीब 8 लाख में बेच दिया। उसमें से दो लाख उसके, दो लाख रुपये नवेद, एक एक लाख सचिन, संदीप, जाकिर तथा निसामुद्दीन के हिस्से में आए थे। वहीं बरामद गाड़ी में एक तार का बंडल बचा कर रखा था, ताकि रास्ते में किसी के पूछताछ करने पर स्वयं को बिजली कर्मचारी बताकर बच सकें।