फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The MLA inaugurated the exhibition

Mau News: विधायक ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Fri, 18 Sep 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated the exhibition
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 के तहत  कारीगरों को टूलकिट का वित
मऊ। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद विधायक रामविलास चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 तक एक माह का अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी लोगों को प्रधानमंत्री के जनसेवा कार्यों और सरकारी योजनाओं से अवगत करा रही है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी देखने और जानकारी प्राप्त करने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने मरीजों को बांटे फल
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी ने सदर जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे।जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सभी का नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed