फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान की तैयारी तेज, करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

Thu, 23 Jan 2025 07:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 07:43 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: श्रद्धालु सवेरे से ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में आज भी कथा-वाचन के कई कार्यक्रम हैं। महाकुंभ मेले में आज भारी भीड़ है। महाकुंभ में अब तक 9.73 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है।

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
त्रिवेणी के तट पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

07:31 PM, 23-Jan-2025
महाकुंभ में अब यह स्नान बाकी
29 जनवरी (बुधवार)- अमृत स्नान, मौनी अमावस्या
3 फरवरी (सोमवार)- अमृत स्नान, बसंत पंचमी
12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा
26 फरवरी (बुधवार)-  स्नान, महाशिवरात्रि 
04:59 PM, 23-Jan-2025
मौनी अमावस्या पर चलेंगी रिकाॅर्ड 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें
मौनी अमावस्या पर्व पर होने वाली करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रयागराज रेलवे मंडल की ओर से हर चार मिनट पर एक ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। महाकुंभ 2025 की प्रयागराज में शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हो गई है। मकर संक्रांति के दिन महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर्व पर उम्मीद से अधिक लगभग 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया था।
विज्ञापन
04:57 PM, 23-Jan-2025
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री पहुंचीं महाकुंभ
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री भी महाकुंभ में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा, "यहां आकर बहुत अच्छा लगा। बहुत सारी सुविधाएं थी, बहुत अच्छा लगा।"

04:35 PM, 23-Jan-2025
Mahakumbh Snan News: कल से पायलट बाबा के शिविर में पहुंचने लगेंगे विदेशी भक्त
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि बताते हैं कि अकेले उनके शिविर में इस पुण्य पर्व (मौनी अमावस्या) पर फ्रांस, इटली, जापान और रूस से पांच हजार से अधिक विदेशी भक्तों के लिए व्यवस्था की जा रही है। पायलट बाबा के ये सभी भक्त 24 जनवरी से पहुंचने लगेंगे।
04:12 PM, 23-Jan-2025
मौनी अमावस्या पर हजारों विदेशी भक्त लगाएंगे संगम में डुबकी
महाकुंभ नगर में 29 जनवरी को होने जा रहे मौनी अमावस्या के अमृत स्नान में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए 10 करोड़ लोगों के पावन त्रिवेणी के तट पर पहुंचने का अनुमान है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान होगा। मेला प्रशासन के दावे के मुताबिक इस स्नान पर्व में 7 से 10 करोड़ के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों के महाकुंभ पहुंचने का अनुमान है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन के साथ-साथ साधु संतों के शिविरों में भी इस पावन अवसर पर अमृत स्नान के लिए आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्था की जा रही है।
04:01 PM, 23-Jan-2025
मौनी अमावस्या की तेज हुई तैयारी
मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। यह सबसे बड़ा स्नान पर्व माना जाता है। अमावस्या पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार मौनी अमावस्या पर करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 PM, 23-Jan-2025

'144 साल बाद महाकुंभ चल रहा है'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि "144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। दुनिया इसे देखकर हैरान है। विभिन्न राजदूतों ने मुझसे निमंत्रण मांगा। मैंने उन्हें समझाया कि कुंभ एक ऐसा मेला है, जिसमें किसी को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती। करोड़ों लोग सितारों के संरेखण के अनुसार आते हैं... वे हैरान हैं कि 40 करोड़ लोग बिना निमंत्रण के एक जगह आते हैं और मुझसे पूछते हैं कि इसका प्रबंधन कौन करता है, मैंने उन्हें बताया कि सरकार द्वारा किया गया प्रबंधन उतना ही महत्वहीन है जितना कि राम सेतु बनाने में गिलहरी का योगदान... ये हजारों वर्षों से चलता आ रहा है। ये मुगलों, अंग्रेजों और यहां तक कि कांग्रेस के शासन के दौरान भी चलता रहा...।
 
01:27 PM, 23-Jan-2025

भगवान दत्तात्रेय की गुरु परम्परा पूजा का आयोजन

महंत सनत कुमार कहते हैं कि भगवान दत्तात्रेय की गुरु परम्परा पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद भगवान शिव की आरती और भजन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुछ अतिथि भी शामिल हुए और भगवान शिव और भगवान राम के भजन गाए। यह एकता का प्रतीक है, जो दर्शाता है कि भारतीय और पश्चिमी संस्कृतियां एक साथ काम कर सकती हैं। यह एक संदेश है कि सभी लोग एक साथ रह सकते हैं, और यह दर्शाता है कि सनातन धर्म का यही अर्थ है - एकता और सहयोग। इस कुंभ की पवित्र भूमि से, वह सभी युद्धों, विशेष रूप से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्षों में शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने एक संत के रूप में विश्व कल्याण की आवश्यकता पर भी जोर दिया और सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
12:49 PM, 23-Jan-2025

महाकुंभ में 9.73 करोड़ से अधिक श्रद्धालु लगाई डुबकी

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर आज 23.22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अब तक 9.73 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह आंकड़ा जारी किया है। एएनआई ड्रोन कैमरे से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 का विहंगम दृश्य दिखाया गया।
 
12:46 PM, 23-Jan-2025

'करोड़ों लोग इस महाकुंभ में भाग ले रहे हैं'

भाजपा नेता नितिन पटेल महाकुंभ 2025 में भाग लेने प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा कि "यह महाकुंभ सनातन धर्म का पालन करने वालों और सभी भारतीयों के लिए जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। करोड़ों लोग इस महाकुंभ में भाग ले रहे हैं। आज मैं अपने परिवार के साथ यहां पवित्र स्नान करूंगा। महाकुंभ से राज्य को आर्थिक लाभ होगा। किसी को भी इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए..."

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed