फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami held youth-student dialogue in Kashipur

काशीपुर: सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा- उत्तराखंड का कोई होनहार अवसरों के अभाव में नहीं छूटेगा

Sat, 19 Sep 2026 05:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 19 Sep 2026 05:17 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के करीब 1400 विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami held youth-student dialogue in Kashipur
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर के एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के करीब 1400 विद्यार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं युवाओं के विचार सुनता हूं, तो महसूस होता है कि हमारा आज का युवा कितना जागरूक है और उसे हर विषय की कितनी गहरी समझ है। हाल ही में सरकार ने युवाओं से "मेरे सपनों के उत्तराखंड" को लेकर सुझाव मांगे थे। विद्यार्थियों ने राज्य के अलग-अलग विषयों को लेकर बहुत ही शानदार आइडियाज दिए हैं।

युवा विद्यार्थी संवाद में ऐसे रहे सवाल-जवाब

1. छात्र शौर्य का सवाल - युवा आयोग क्या काम करेगा?

मुख्यमंत्री का जवाब : युवा आयोग युवाओं की पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और उन्हें सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम करेगा।
विज्ञापन

2. छात्र दक्ष का सवाल - आपके सपनों का उत्तराखंड कैसा है?

मुख्यमंत्री का जवाब : हम ऐसा उत्तराखंड बनाना चाहते हैं जहाँ युवाओं को शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए पलायन न करना पड़े। राज्य में ही स्वास्थ्य, शिक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. छात्रा चंद्रा का सवाल - अग्निवीर सैनिकों का भविष्य क्या होगा?

मुख्यमंत्री का जवाब : सरकार अग्निवीरों के भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग है। इसके लिए डेडिकेटेड अग्निवीर सेल का गठन किया गया है।

4. छात्रा खुशी का सवाल - एआई और टेक्नोलॉजी को लेकर सरकार की क्या योजना है?

मुख्यमंत्री का जवाब : एआई चुनौती के साथ एक बेहतरीन अवसर भी है। हमें इसके अनुरूप खुद को ढालना होगा। सरकार हर जिले में साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित कर रही है और देहरादून में देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी बन रही है।

5. छात्रा प्रभजोत का सवाल - भ्रष्टाचार पर कैसे अंकुश लगेगा?

मुख्यमंत्री का जवाब : सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। यदि कोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1064 या ऐप पर शिकायत करें। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और त्वरित जांच होगी। देवभूमि की कार्यप्रणाली पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त होनी चाहिए।

युवाओं के लिए सरकार की घोषणाएं

रोजगार व पलायन रोकने पर जोर - राज्य में ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर विकसित किए जा रहे हैं ताकि पलायन न करना पड़े।

युवा आयोग और अग्निवीर सेल - युवा आयोग रोजगार के अवसर पैदा करेगा। अग्निवीरों के भविष्य के लिए डेडिकेटेड अग्निवीर सेल का गठन किया गया है।

साइंस सिटी - देहरादून में देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी बन रही है, हर जिले में टेक्नोलॉजी सेंटर खुलेंगे। स्टेम लैब्स और बाल विज्ञान कार्यक्रमों से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस - मुख्यमंत्री ने कहा कि रिश्वत मांगने पर टोल फ्री नंबर 1064 और ऐप पर शिकायत करें, पहचान गुप्त रखी जाएगी।

हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात की
हैलीपैड पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, फ़रजाना बेगम, मनजीत सिंह राजू, सुरेंद्र सिंह नामधारी, मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष मनोजपाल, खिलेंद्र चौधरी, मोहनपाल, गुरविंदर सिंह चंडोक से मुलाकात की। यहां पर एसएसपी अजय गणपति, वीसी जयकिशन, सीडीओ दिवेश शासनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम अभय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed