{"_id":"6aae75a691d47169af059a15","slug":"muzaffarnagar-highway-accident-car-crashes-into-broken-down-truck-rpf-jawan-and-friend-killed-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक से टकराई कार, आरपीएफ जवान समेत दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक से टकराई कार, आरपीएफ जवान समेत दो दोस्तों की मौत
Sat, 19 Sep 2026 05:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:16 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर खराब खड़े ट्रक से कार टकराने से आरपीएफ जवान दिनेश और उसके दोस्त की मौत हो गई। दोनों हरिद्वार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार हटवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में पानीपत-खटीमा हाईवे पर रोहाना कलां के पास शुक्रवार रात एक कार खराब खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार आरपीएफ जवान दिनेश और उसके दोस्त सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाईड्रा की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकलवाया।
विज्ञापन
हरिद्वार से लौटते समय हुआ हादसा
दक्षिणी दिल्ली निवासी दिनेश बारामुला में आरपीएफ में कार्यरत था। वह पांच दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। इसके बाद वह अपने दोस्त सतीश के साथ हरिद्वार घूमने गया था। शुक्रवार रात दोनों हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। उनकी कार पानीपत-खटीमा मार्ग बाईपास पर दीदाहेड़ी कट के पास पहुंची। यहां जैक पर खड़ा खराब ट्रक था। कार ट्रक में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:मेरठ: छह कॉम्प्लेक्स ध्वस्त होने के बाद सहमे व्यापारी, 21 सितंबर की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई पर टिकी नजर
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी कार
टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में कार सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। कार दिनेश चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईड्रा की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकलवाया।
आरपीएफ अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
शनिवार को मेरठ से आरपीएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।